Fighter First Look: सामने आया 'फाइटर' का फर्स्ट लुक, देखकर खुशी से झूम उठे फैंस, कब रिलीज होगी फिल्म?
Fighter First Look: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लेकर काफी चर्चा में थे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अब फिल्म 'फाइटर' से ऋतिक रोशन का पहला लुक सामने आ चुका है। जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।
देशभक्ति से भरी फिल्म 'फाइटर' के पहले लुक को शेयर कर ऋतिक रोशन ने पैटी उर्फ स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया के अपने किरदार के बारे में भी बताया। एक्टर ने लिखा, "स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया, कॉल साइन: पैटी, डेजिग्नेशन: स्क्वाड्रन, पायलट, यूनिट: एयर ड्रेगन्स, फाइटर फॉरएवर...'।

ऋतिक रोशन के इस पोस्टर में दिखाया गया है कि वह एक पायलट की भूमिका में नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक्शन और देशभक्ति के इर्दगिर्द घूमने वाली कहानी है। फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन के लुक ने फैंस को काफी इंप्रेस किया। लोग इस पर कमेंट कर ऋतिक के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं।
बता दें कि, फिल्म फाइटर में पहली बार ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करेंगी। जिसके कारण इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म फाइटर के अलावा ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। ये फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी जिसके लिए फैंस को लंबा इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications