Fighter 1 BO Collection: पहले ही दिन फाइटर ने जबरदस्त कमाई, वर्ल्ड वाइड किया करोड़ों का कारोबार
Fighter First Day Collection: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब पहले दिन फिल्म फाइटर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है।
अब पहले दिन फिल्म फाइटर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट्स की मानें तो उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म पहले दिन 25 करोड़ की कमाई कर सकती है। लेकिन असल में इसके बिल्कुल अलग हुआ। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फाइटर ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि एडवांस बुकिंग से फिल्म ने पहले ही 8.3 करोड़ का बिजनेस कर लिया था।

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक, फिल्म फाइटर ने टोटल वर्ल्डवाइड 36.04 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि कई देशों में इस फिल्म पर बैन लग चुका है। ऐसे में फिल्म फाइटर सिनेमा जगत के लिए साल 2024 की अच्छी शुरुआत है। जबकि इससे पहले रिलीज हुई फिल्म मैं अटल हूं' और 'मेरी क्रिसमस' को इतना खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म फाइटर की कहानी पुलवामा अटैक से लेकर एयरस्ट्राइक के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में ऋतिक रोशन के दमदार एक्शन ने फैंस का दिल जीत लिया। स्टारकास्ट की बात करें तो ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आए। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications