विदेश में Hrithik Roshan ने बिखेरा जलवा, 'एक पल का जीना' में किया आइकॉनिक डांस स्टेप, वीडियो हो रहा वायरल

ऋतिक रोशन ने हाल ही में जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया। इस खास मौके पर एक्टर ने ऑडियंस के सामने अपना हुक अप स्टेप किया।

Hrithik Roshan Viral Video: हाल ही में जेद्दा में आयोजित रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बॉलीवुड के बड़े सितारे शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, करीना कपूर, सैफ अली खान, रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन ने शिरकत की। इस खास मौके की लगातार वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच ऋतिक रोशन का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो गए।

ऋतिक रोशन का वीडियो वायरल

ऋतिक रोशन का वीडियो वायरल

दरअसल, ऋतिक रोशन को स्टेलर एंटरटेनमेंट द्वारा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को रिप्रेजेंट किया। उन्होंने इस समारोह के अंत में फिल्म 'कहो ना प्यार है' के सॉन्ग 'एक पल का है जीना' में डांस किया और फैंस का मनोरंजन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आइकॉनिक स्टेप से विदेश में बिखेरा जलवा

आइकॉनिक स्टेप से विदेश में बिखेरा जलवा

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्टेज पर बिना म्युजिक के ऋतिक रोशन ने अपना ये आइकॉनिक सॉन्ग गाया। जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद फैंस से कनेक्ट करने के लिए इस गाने की धुन गाई और फैंस को इसे दोहराने के लिए कहा। जिसके बाद फैंस उनके साथ-साथ इस गाने को गाते हुए खुशी से झूम उठे।

एक्टर को देख झूम उठे लोग

वीडियो में ऋतिक रोशन ने धुन गाने के बाद माइक को टेबल पर रखा और वहां मौजूदा एक महिला के साथ एक पल का है जीना पर हूक अप स्टेप्स किए। ये देखकर वहां मौजूद जनता ने उनके लिए गाना गाया। फिलहाल एक्टर का ये वीडियो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यहां देखें पूरा वीडियो।

इस खास शख्स से हुुई ऋतिक रोशन की मुलाकात

इस खास शख्स से हुुई ऋतिक रोशन की मुलाकात

इस वीडियो के अलावा ऋतिक रोशन की इवेंट के दौरान कई फोटोज भी वायरल हो रही हैं। इस फेस्टिवल में ऋतिक ने इंटरनेशनल आइकन जैकी चैन से भी मुलाकात की। दोनों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऋतिक रोशन ने जैकी चैन के साथ खिंचवाई ये तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी।

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें हाल ही में फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी दिखाई दिए। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म फाइटर में दिखाई देंगे। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगे। फाइटर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+