ऋतिक रोशन और सबा आजाद को नहीं शादी करने की जल्दी, रिलेशनशिप पर बड़ा खुलासा

मुंबई, 20 जुलाई: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन पिछले काफी वक्त से अपनी रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चाओं में छाए हुए हैं। ऋतिक रोशन एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं, और कई मौकों को दोनों को एक साथ हाथों में हाथ डाले देखा जा चुका है। या यूं कहे कि दोनों सितारों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। इस बीच खबरें आ रही थी कि ऋतिक और सबा जल्द शादी करने का प्लान बना रहे हैं, ऐसे में क्या है इसकी सच्चाई, जानिए...

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में ऑफिशियल किया रिश्ता

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में ऑफिशियल किया रिश्ता

ऋतिक रोशन को सबा आजाद के साथ कई मौकों पर स्पॉट किया गया है। करण जौहर की बर्थडे पार्टी में दोनों ने अपने रिश्ते को एक तरह से ऑफिशियल कर दिया था, क्योंकि ऋतिक, सबा के साथ हाथों में हाथ डाले पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। इसके अलावा हाल ही में दोनों लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर वापस लौटे हैं, जिसकी तस्वीरें सबा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की है।

दोनों को शादी की जल्दबाजी नहीं

दोनों को शादी की जल्दबाजी नहीं

बताया जाता है कि दोनों ही एक दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं। यहां तक की दोनों शादी की प्लानिंग भी कर रहे हैं, लेकिन शादी की खबरों की हकीकत कुछ और है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक और सबा फिलहाल शादी की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं। उनके रिलेशनशिप को लेकर मिल रहे बड़े अपडेट के अनुसार दोनों को शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है।

हैप्पी रिलेशनशिप में ऋतिक और सबा

हैप्पी रिलेशनशिप में ऋतिक और सबा

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ऋतिक और सबा फिलहाल एक-दूसरे के साथ अच्छा टाइम बिता रहे हैं, उनको शादी करने की जल्दी में नहीं हैं। सूत्र ने बताया, "ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक हैप्पी रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक दूसरे साथ बहुत समय बिताते हैं और छुट्टियों पर भी जाते हुए देखे जाते हैं। सबा का सुजैन के साथ भी अच्छा तालमेल है और यहां तक की ऋतिक के बच्चों के साथ भी उनका बॉन्ड बन चुका है। हालांकि, सबा और ऋतिक शादी करने की जल्दी में नहीं हैं। वे अभी एक साथ अपने टाइम को एंजॉय कर रहे हैं।" इतना ही नहीं दोनों लोग इस चीज को भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह शादी करना चाहते हैं?"

अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में सुजैन

अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में सुजैन

हालांकि तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन को कई दफा साथ देखा जा चुका है। बच्चों और फैमिली पार्टी में ऋतिक अपनी एक्स वाइफ के साथ नजर आते हैं। ऋतिक और सुजैन दोनों अपने बच्चों की देखभाल करते हैं और एक-दूसरे के लिए खुश भी हैं। सुजैन खान अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि साल 2014 में ऋतिक और सुजैन का तलाक हो गया था। 13 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने 2013 में अलग होने का फैसला किया था।

'विक्रम वेधा' में जल्द नजर आएंगे ऋतिक

'विक्रम वेधा' में जल्द नजर आएंगे ऋतिक

वहीं ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म 'विक्रम वेधा' की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म साउथ की फिल्म 'विक्रम वेधा' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान भी लीड रोल में है। इसके आलावा ऋतिक दीपिका पादुकोण के साथ फाइटर में भी जल्द नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+