इंसान को कितना अमीर होना चाहिए? जानिए विश्व के चौथे सबसे रईस एक्टर शाहरुख खान ने क्या दिया जवाब?
Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख की फिल्म 'डंकी' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। लंबे वक्त के बाद किंग खान ने इस साल धमाकेदार वापसी की है। पहले 'पठान' फिर 'जवान' और अब 'डंकी' के जरिए उन्होंने साबित कर दिया कि हिंदी सिनेमा के असल King तो वो ही हैं।

दौलत-शौहरत की बुलंदी पर बैठे किंग खान की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो कभी ये नहीं मानते कि वो ही किंग है।वो आज भी उतनी शिद्दत से अपना हर काम करते हैं, जैसा कि वो अपने संघर्ष के दिनों में किया करते थे। '
'जो बिना दिमाग लगाए चीज भी खरीद ले'
विश्व के चौथे सबसे अमीर अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने 'अमीर' होने की परिभाषा बताई है। उनके हिसाब से 'अमीर' वो है जो बिना दिमाग लगाए वो चीज भी खरीद ले जो उसे शायद पसंद ना हो।
दरअसल उन्होंने एक उदाहरण दिया और कहा कि 'आप किसी दुकान में जाएं और वहां आपको दो शर्ट दिखाई जाएं, आप उसमें से डिसाइड ना कर पाएं कि आप कौन सी लें लेकिन फिर भी अगर आप दोनों ही शर्ट खरीद लेते हैं तो मेरी नजर में वो दुनिया का सबसे अमीर इंसान हैं।'
'एक वक्त के बाद पैसों के कुछ मायने नहीं रहते'
उन्होंने आगे कहा कि 'एक वक्त के बाद पैसों के कुछ मायने नहीं रहते हैं, जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, आपकी जरूरतें कम होती जाती हैं।'
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना वीडियो
शाहरुख की ये दिल छू लेने वाली बातें यूजर्स का दिल जीत रही हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि किंग खान की बात पर मजे ले रहे हैं।
'ये बात आप जैसा इंसान ही सोच सकता है'
एक ने लिखा कि' यार सरजी मैं तो दो टी-शर्ट खरीद लाया लेकिन अमीरी वाली फीलिंग्स नहीं आ रही है' तो किसी ने लिखा कि 'ये बात आप जैसा इंसान ही सोच सकता है। '
शाहरुख खान की लोग कर रहे हैं तारीफ
कुल मिलाकर शाहरुख खान सोशल मीडिया पर जबरदस्त रूप से चर्चा में हैं और लोग उनके इस पुराने वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
सेल्फ मेड हीरो हैं किंग खान
गौरतलब है कि किंग खान को सेल्फ मेड हीरो कहा जाता है। उन्होंने जो कुछ पाया है अपने दम पर पाया है। उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 15 दिसंबर 2023 को विश्व के रईस कलाकरों की लिस्ट जारी हुई थी, उसमें किंग खान चौथे नंबर हैं, उनके आगे बेन जॉनसन, टाइलर पेरी और जेरी सीनफेल्ड हैं।
शाहरुख खान की कुल संपत्ति 770 मिलियन डॉलर
रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की कुल संपत्ति 770 मिलियन डॉलर यानी कि 6289 करोड़ रुपये से अधिक है। शाहरुख खान केवल फिल्मों से ही पैसा नहीं कमाते हैं बल्कि वो बहुत सारे बड़ी कंपनियों के ब्रांड एबेंसडर हैं, जिनके विज्ञापनों से वो तगड़ी कमाई करते हैं।
केकेआर टीम के सह-मालिक
इसके अलावा वो आईपीएल की केकेआर टीम के सह-मालिक भी हैं। आपको बता दें कि 21 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म डंकी ने 29.2 करोड़ की ओपनिंग कमाई की थी। फिल्म सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications