उम्र में राघव चड्ढा से कितनी बड़ी हैं उनकी दुल्हनिया परिणति चोपड़ा? जानें कैसे और कहां हुई थी पहली मुलाकात

Parineeti Chopra Raghav Chadha Age: परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले मंगेतर राघव चड्ढा से मात्र 20 दिन बड़ी हैं। दोनों का जन्म साल 1988 में हुआ है।

parineeti chopra

Parineeti Chopra Raghav Chadha Age: आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड परिणीति चोपड़ा आज शाम 8 बजे दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करने वाले हैं। इस समय दिल्ली में सगाई के आखिरी समय की बची हुईं कुछ तैयारियां चल रही हैं। एक तरफ राघवा चड्ढा दिल्ली स्थित अपने घर में सगाई सेरेमनी के लिए तैयार हो रहे हैं। वहीं उनकी होने वाली मंगेतर परिणीति चोपड़ा भी दिल्ली के होटल में फंक्शन के लिए तैयार हो रही हैं। चारों तरफ की सिक्योरिटी भी काफी टाइट रखी गई है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा की बहन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

लंदन में हुई थी परिणीति-राघ की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव की पहली मुलाकात करीब 15 साल पहले लंदन में हुई थी, जब परिणीति चोपड़ा 'यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर' से बिजनेस, इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई कर रही थीं। सूत्रों के अनुसार उसी वक्त राघव चड्ढा भी 'लंदन‌ स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' में पढ़ाई कर‌ रहे थे। तभी दोनों की पहचान हुई थी। हालांकि, उस वक्त तक दोनों एक-दूसरे के सिर्फ दोस्त थे।

हम उम्र हैं परिणीति और राघव
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की उम्र बिल्कुल समान है। दोनों की उम्र ही 34 साल है। वहीं देखा जाए तो परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले मंगेतर राघव चड्ढा से मात्र 20 दिन बड़ी हैं। दरअसल परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 में हुआ है जबकि उनके बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 में हुआ है। ऐसे में देखा जाए तो परिणीति चोपड़ा बॉयफ्रेंड राघव से सिर्फ 20 दिन बड़ी हैं। दूसरी तरफ उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से 10 साल बड़ी हैं। इस समय पर प्रियंका चोपड़ा की उम्र 40 साल और उनके पति निक जोनस की उम्र 30 साल है।

वीगन लोगों के लिए स्पेशल मेन्यू
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सगाई का फंक्शन शाम 5 बजे से शुरू होने वाला है। सगाई में मेहमानों को भारतीय व्यंजनों का मिश्रण फूड मेन्यू में सर्व किया जाएगा। परिणीति चोपड़ा को कबाब बहुत पसंद है तो ऐसे में मेन्यू में तरह तरह के कबाब शामिल किए गए हैं। शाकाहारी लोगों के लिए भी कई तरह के ऑप्शन मौजूद रहेंगे। फूड मेन्यू में स्पेशल वीगन खाना भी शामिल किया गया है। वहीं कई तरह के डेजर्ट भी पार्टी में शामिल किए गए हैं।

परिणीति-राघव की सगाई की थीम
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई समारोह में बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का एक्सक्लूसिव लहंगा पहनने वाली हैं। हालांकि लहंगे के कलर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन कहा जा रहा है कि परिणीति अपने होने वाले मंगेतर राघव की पसंद के कलर का ही लहंगा पहन रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई पूरे पंजाबी स्टाइल में होने वाली है। दोनों परिवार ने नाच, गाना और धूम मचाने की पूरी तैयारी कर रखी है। वहीं सगाई की थीम पेस्टल रखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+