Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gadar-2 के जरिए एक बार फिर गदर मचाने आ रहे सनी देओल के पास है कितनी प्रॉपर्टी?

सनी देओल गदर-2 के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रहे हैं।

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर: साल 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' के सीक्वल 'गदर-2' का ऐलान हो गया है और बहुत जल्द दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक बार फिर दिग्गज अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की जोड़ी का 'गदर' देखने को मिलेगा। शुक्रवार को दशहरे के दिन सनी देओल और अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया। आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से सनी देओल फिल्मों से दूर थे और 2019 में पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे। अब सनी देओल एक बार फिर सुर्खियों में हैं और ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

इतने करोड़ के मालिक हैं सनी देओल

इतने करोड़ के मालिक हैं सनी देओल

2019 के लोकसभा चुनाव में इलेक्शन कमीशन को दिए अपने शपथ-पत्र में सनी देओल ने अपनी प्रॉपर्टी का खुलासा किया था। शपथ पत्र के मुताबिक, सनी देओल के पास करीब 87 करोड़ रुपए की संपत्ति है। हालांकि, इसमें उनके ऊपर करीब 53 करोड़ रुपए की देनदारी भी बताई गई है। सनी देओल ने अपने शपथ पत्र में पिछले पांच साल के दौरान हुई अपनी इनकम का भी खुलासा किया और बताया कि साल 2017-18 में उन्होंने 63 लाख रुपए, 2016-17 में 96 लाख रुपए, 2015-16 में 2 करोड़ रुपए, 2014-15 में 20 लाख रुपए और 2013-14 में 2 करोड़ रुपए की कमाई की।

सनी देओल के पास हैं 5 गाड़ियां

सनी देओल के पास हैं 5 गाड़ियां

सनी देओल ने बताया कि उनके और उनकी पत्नी के नाम पर अलग-अलग कुल 9 बैंक खाते हैं, जिनमें करीब 28 लाख रुपए की रकम जमा है। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग कंपनियों में 1 करोड़ 43 लाख रुपए के शेयर भी खरीदे हुए हैं। सनी देओल के पास पांच गाड़ियां हैं- जिनमें 24 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की एक ऑडी कार, तीन रेंज रोवर, जिनकी अलग अलग कीमत 41 लाख, 25 लाख और 77 लाख रुपए है, और एक टोयोटा क्वालिस गाड़ी है।

सनी देओल की पत्नी के पास 1.56 करोड़ रुपए की ज्वैलरी

सनी देओल की पत्नी के पास 1.56 करोड़ रुपए की ज्वैलरी

सनी देओल ने अपने हलफनामे में बताया कि उनकी पत्नी के पास करीब 1 करोड़ 56 लाख रुपए की गोल्ड और डायमंडल ज्वैलरी है। उनके पास महाराष्ट्र के पुणे में काफी कृषि जमीन भी है, जिसकी कीमत उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपए बताई है। इसके अलावा सनी देओल पुणे में ही करीब 8 करोड़ 55 लाख रुपए की गैर-कृषि भूमि के भी मालिक हैं। सनी देओल के नाम पर मुंबई के अंधेरी में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 40 लाख रुपए है।

गदर-2 में कौन कौन होगा

गदर-2 में कौन कौन होगा

2001 में आई फिल्म गदर का निर्देशन करने वाले अनिल शर्मा 'गदर-2' के भी निर्देशक हैं और इस फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा भी होंगे। उत्कर्ष शर्मा ने गदर में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी इस बार फिर फिल्म में दिखेगी। माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही फिल्म की कहानी और रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया जाएगा।

'अपने-2' की शूटिंग की भी तैयारी

'अपने-2' की शूटिंग की भी तैयारी

गदर-2 के अलावा सनी देओल अगले साल मार्च से फिल्म 'अपने-2' की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। 2007 में आई फिल्म 'अपने' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ही इसके सीक्वल 'अपने-2' का भी डायरेक्शन करेंगे। सनी देओल के अलावा फिल्म में उनके पिता धर्मेंद्र, भाई बॉबी देओल और बेटे करण देओल भी नजर आएंगे, यानी इस फिल्म में देओल परिवार की तीन पीढ़ियां दिखेंगी। हाल ही में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इस बात का खुलासा किया था कि मार्च 2022 से अपने-2 की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+