Emergency: मेहनत, पैसा और घर सब दांव पर लगाया, इमरजेंसी से कंगना रनौत को तगड़ा नुकसान, जानिए अब क्या होगा?
Emergency: बॉलीवुड की दमदार अदाकारा और हिमाचल की मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' से तगड़ा झटका लगा है। जिस फिल्म के लिए कंगना ने अपना मकान तक गिरवी रखा था। फिल्म के लिए सालों की कड़ी मेहनत की, लेकिन उसका रिजल्ट उनको बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के तौर पर नहीं मिला। जिससे एक्ट्रेस ने काफी नुकसान झेला है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेडेट फिल्म इमरजेंसी (Emergency) कई विवादों के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई, लेकिन दर्शकों के बीच उनका और उनकी फिल्म का जादू नहीं चला पाया। इमरजेंसी फिल्म कंगना के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक थी, जिसमें उन्होंने ना सिर्फ अभिनय किया बल्कि इसे निर्देशित और प्रोड्यूस भी किया। फिल्म से कंगना को काफी उम्मीदें थीं, मगर नतीजा निराशाजनक रहा।

Emergency का बजट और कमाई का गणित
रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरजेंसी का बजट लगभग 60 करोड़ रुपए था। फिल्म को बनाने में लंबा वक्त लगा और इसे बड़े स्तर पर प्रमोट भी किया गया। रिलीज के बाद फिल्म को औसत ओपनिंग मिली, लेकिन शुरुआती दिनों में ही इसकी कमाई गिरने लगी। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो...
- ओपनिंग डे कलेक्शन: ₹2.5 करोड़
- दूसरे दिन: ₹3.6 करोड़
- तीसरे दिन (रविवार): ₹4.25 करोड़
- कुल अब तक की कमाई: लगभग ₹20 करोड़
फिल्म के गिरते ग्राफ को देखते हुए अब यह साफ हो गया है कि इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut News: प्रीति जिंटा, यामी गौतम और प्रतिभा... कंगना ने बताया हिमाचली महिलाएं कितनी खास? जानें वजह
Emergency: कंगना रनौत की मेहनत बेकार?
कंगना रनौत ने इस फिल्म को बनाने के लिए अपनी पूरी एनर्जी झोंक दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना घर तक गिरवी रख दिया था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को निभाने के लिए गहन रिसर्च की और खुद को पूरी तरह से इस रोल में ढाल लिया। लेकिन कंगना की यह मेहनत बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा करिश्मा नहीं दिखा पाई।
ये भी पढ़ें: Emergency:'इंदिरा गांधी शक्तिशाली नहीं कमजोर महिला थीं', ये क्या बोल गईं कंंगना?
लगातार फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला जारी
कंगना रनौत की पिछली कई फिल्मों ने भी खास प्रदर्शन नहीं किया है। मणिकर्णिका के अलावा उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप या फिर डिजास्टर साबित हुई हैं। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के बाद से उनकी किसी भी फिल्म ने बड़ी हिट नहीं दी। कंगना के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड्स को देखें तो उनकी 10 में से 9 फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई हैं। ऐसे में कंगना और उनके फैंस को बड़ी हिट का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications