OTT प्लेटफॉर्म पर कैसे कमाई करती हैं फिल्में? जानें कैसे कमाई पर होता है फैसला
How Movies earn from OTT: नेटफ्लिक्स और चिल... हॉल में जाकर फिल्म देखने से अच्छा कई बार लोगों को घर पर बैठकर फिल्में देखना लगता है। आजकल कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स हैं, जहां पर आप अपनी पसंदीदा मूवी एन्जॉय कर सकते हैं।
फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज का भी क्रेज लोगों में बढ़ने लगा है। कोई भी नई सीरीज हो, लोगों को उसका बेसब्री से इंतजार रहता है। मगर क्या आप जानते हैं कि लोगों के बीच मशहूर ये ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिये फिल्में कमाई कैसे करती हैं।

दरअसल, फिल्में जब भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होती हैं तो उनके हिट या फिर फ्लॉप होने का फैसला कमाई से हो जाता है। मगर जब यही फिल्में ओटीटी पर रिलीज होती हैं तो इनकी कमाई आखिर कैसे होती है? अगर आपके मन में भी ये सवाल आता है तो बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और फिल्मों के बीच डील होती है, जिसके जरिये फिल्मों की कमाई होती है।
इसे कहा जाता है डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स। फिल्ममेकर्स नेगोसिएशन करने के बाद एक तय कीमत पर ओटीटी प्लेटफॉर्मस्स को फिल्में उपलब्ध करवाते हैं और फिर प्लेटफॉर्म्स को कई बार ज्यादा सब्सक्राइबर्स भी मिल जाते हैं। फिर सेटेलाइट और टीवी राइट्स से भी पैसा कमाया जाता है।
अगर ओटीटी प्लेटफॉर्म मेकर्स को फिल्म के बजट से कुछ करोड़ रुपये ज्यादा दे देते हैं और अगर डील उन्हें पसंद आ जाती है तो यहां पर बात बन जाती है और मेकर्स इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ये फिल्में बेच देते हैं।
बताते चलें कि डिजिटल स्ट्रीमिंग के बढ़ने के साथ, फिल्मों के पास अब OTT प्लेटफॉर्म के माध्यम से रेवेन्यू जनरेट करने का एक नया जरिया है। नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम और डिज़नी+ जैसे ये प्लेटफ़ॉर्म फिल्म मेकर्स को पारंपरिक सिनेमा रिलीज़ का ऑप्शन देते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों का क्रेज लोगों में बीते सालों में खूब देखने को मिला है।












Click it and Unblock the Notifications