Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुश्किल वक्त में धार्मिक किताबों के सहारे जैकलीन, ठग सुकेश के साथ रोमांटिक फोटो ने बढ़ाई हैं मुश्किलें

मुश्किल वक्त में धार्मिक किताबों के सहारे जैकलीन, ठग सुकेश के साथ रोमांटिक फोटो ने बढ़ाई हैं मुश्किलें

मुंबई, 13 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अपनी जिंदगी में इन दिनों बहुत मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में नाम आने के बाद जैकलीन फर्नांडीज मुश्किल में आ गई हैं क्योंकि एक्ट्रेस की कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सुकेश और जैकलीन दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। सुकेश ने पहले दावा किया था कि वह जैकलीन के साथ रिश्ते में थे और यही वजह है कि उन्होंने उन्हें सभी लक्जरी सामान उपहार में दिए जो बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में जांच का विषय बन गया है। लेकिन इस मुश्किल वक्त में जैकलीन खुद को अकेले ही संभाल रही हैं।

जैकलीन ने कहा- मैं बुरे दौर से गुजर रही हूं....

जैकलीन ने कहा- मैं बुरे दौर से गुजर रही हूं....

हाल ही में सुकेश और जैकलीन की कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिससे वो दोनों एक-दूसरे किस करते और गले लगाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के वायरल होने के बाद जैकलीन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था कि वह बुरे दौर से गुजर रही है और उसे उम्मीद है कि इस मामले में इंसाफ होगा। इस बीच जैकलीन धार्मिक किताबों के सहारे अपना गुजारा कर रही हैं।

धार्मिक किताबों को पढ़ने में लगीं जैकलीन

धार्मिक किताबों को पढ़ने में लगीं जैकलीन

कॉनमैन विवाद के बीच जैकलीन ने खुद की मदद करने के लिए आध्यात्मिक और धार्मिक किताबों का सहारा लिया है। इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक को जैकलिन ने व्यक्तिगत संकट से निपटने के लिए और खुद की मदद के लिए आध्यात्मिक किताबें पढ़ने का सहारा लिया है। इसके अलावा जैकलीन काफी जर्नलिंग भी कर रही हैं।

जैकलीन की दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

जैकलीन की दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

जैकलीन की एक करीबी दोस्तों ने खुलासा किया है, "जैकलीन हमेशा आध्यात्मिक रूप से प्रवृत्त रही है। वह धर्म की बातों और जर्नलिंग में विश्वास करती है। वह इसे काफी समय से कर रही हैं। जैकलीन इन दिनों मेडिटेशन और ब्रीथिंग एक्सरसाइज कर रही हैं। वह इन दिनों लुईस एल हे की बहुत सारी किताबें भी पढ़ रही हैं, जो क्षमा और उपचार के बारे में बात करती हैं।"

जैकलीन को लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ फिल्म का वादा किया था सुकेश ने

जैकलीन को लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ फिल्म का वादा किया था सुकेश ने

ठग सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीज के विवाद में इतने सारे एंगल आ गए हैं कि ऐसा लगता है कि इनकी गाथा का कोई अंत नहीं है। लेकिन इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को 500 करोड़ रुपये के सुपरहीरो हॉलीवुड की एक फिल्म में काम दिलाने का वादा किया था। जी हां, सुकेश ने जैकलीन को भरोसा दिलाया था कि ऑस्कर अवार्ड विजेता अभिनेता अंतरराष्ट्रीय हस्ती लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ उनको फिल्म दिलवाएंगे।

जैकलीन बोलीं- सुकेश के साख मेरी प्राइवेट फोटो वायरल ना करें

जैकलीन बोलीं- सुकेश के साख मेरी प्राइवेट फोटो वायरल ना करें

तीन दिन पहले विवाद के बीच जैकलीन ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा था। जैकलीन ने अपने पोस्ट में लिखा था, "इस देश और इसके लोगों ने मुझे जबरदस्त प्यार और सम्मान दिया है। इसमें मीडिया के मेरे दोस्त भी शामिल हैं, जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं इस समय एक मुश्किल दौर से गुजर रही हूं लेकिन मैं मुझे यकीन है कि मेरे दोस्त और मेरे प्रशंसक मुझे इस वक्त समझ पाएंगे। इसी भरोसे के साथ मैं अपने मीडिया मित्रों से अनुरोध करूंगी कि वे ऐसी प्रकृति की छवियों को प्रसारित न करें जो मेरी गोपनीयता और व्यक्तिगत स्थान में दखल दें।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+