एल्विश यादव कैसे बने थे 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर, जानें शो के आखिरी के 15 मिनट में ऐसा क्या हुआ था

Elvish Yadav: पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। एल्विश और उनके साथियों पर नोएडा में रेव पार्टी कराने का आरोप लगा है। इसको लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। साथ ही एफआईआर भी दर्ज हो गई, जिसमें एल्विश का भी नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि इन सभी पर सांप के जहर की तस्करी का आरोप है।

एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोएडा के सेक्टर-49 में एक रेव पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसकी खबर मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंची और 5 लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि घटना के वक्त एल्विश यादव वहां पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई जिसमें उनका भी नाम शामिल है। मौके से पुलिस को कई सांप भी बरामद हुए हैं।

elvish yadav

फेमस यूट्यूबर हैं एल्विश यादव
एल्विश यादव सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने साल 2016 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था। फैंस के बीच वह 'राव साहब' के नाम से मशहूर हैं। एल्विश को उनके ठेठ हरियाणवी स्टाइल में बोलने के कारण काफी पसंद किया जाता है। एल्विश के कॉमेडी वीडियो लोगों के बीच काफी फेमस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।

एल्विश यादव ने जीता था 'बिग बॉस ओटीटी 2'
आपको बता दें कि जनता से कई करोड़ वोट मिलने के कारण यूट्यूबर एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 में जीत हासिल की थी। एल्विश यादव ने इस रिएलिटी शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी और इसके बाद उन्होंने इस शो का इतिहास ही बदलकर रख दिया था। यूट्यूबर एल्विश यादव ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर बने।

आखिरी 15 मिनट में एल्विश यादव को मिले थे कई करोड़ वोट
आपको बता दें कि ग्रैंड फिनाले में टॉप-2 में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान का नाम सामने आया था। दोनों ही मशहूर यूट्यूबर हैं। उनके बीच विनर चुनने के लिए फिनाले के टाइम पर ही 15 मिनट के लिए वोटिंग लाइनें खोली गई थीं। जानकारी के अनुसार आखिरी के15 मिनट में कंटेस्टेंट एल्विश यादव को कई करोड़ वोट मिले थे। शो का विनर बनने के बाद एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह खुद बता रहे थे कि फिनाले की वोटिंग में 15 मिनट के अंदर उन्हें कितने वोट मिले हैं और इसी वोटिंग के चलते ह विनर बने हैं।

280 मिलियन वोट के चलते एल्विश यादव की हुई थी जीत
एल्विश यादव जब बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म होने के बाद ट्रॉफी और 25 लाख रुपये जीतकर बाहर आए, तो उन्हें लोगों की भीड़ ने घेर लिया था। एल्विश ने तब सभी का शुक्रिया अदा किया था। साथ ही उन्हें कितने वोट मिले हैं ये भी बताया था। एल्विश ने वीडियो में बताया था कि उन्हें जियो सिनेमा ऐप के मालिक ने बताया कि 15 मिनट में उनके लिए 280 मिलियन वोट इकट्ठा हुए थे।

1001 गाड़ियों के काफिले के साथ लौटे थे दिल्ली
वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव का शो को जतीने के बाद एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वह 1001 गाड़ियों के काफिले के साथ मुंबई से दिल्ली लौट रहे थे। 'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतकर जब एल्विश यादव सेट से बाहर आए, तो गाड़ियों का काफिला उन्हें लेने के लिए पहुंच चुका था। एल्विश यादव अपनी जीत से काफी खुश नजर आ रहे थे। शो जीतने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा था कि वह प्राइज मनी में मिले 25 लाख रुपये अपनी टीम के तीन सदस्यों के साथ बांटे देंगे। टीम के सदस्यों ने उनकी इस जीत में बहुत मदद की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+