Housefull 5 BO Collection: वीकेंड में फिर बढ़ी फिल्म की कमाई, 150 करोड़ रुपये के क्लब में जल्द होगी शामिल
Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 अपने दूसरे वीकेंड की शुरुआत कर चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। वीक डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन वीकेंड में एक बार फिर फिल्म की कमाई बढ़ती जा रही है। फिल्म का आंकड़ा 140 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
ट्रेड साइट सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल 5' ने नौवें दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, आठवें दिन 6 करोड़ रुपये, सातवें दिन 6.75 करोड़ रुपये, छठवें दिन 8.5 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 11.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 13 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 32 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 30 करोड़ रुपये और पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन 142.25 करोड़ रुपये हो गया है।

ये अक्षय की कमाई सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। क्योंकि पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर रहीं थी। हाउसफुल 5 ने बॉक्स वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। बावजूद इसके इस फिल्म को हिट कैटेगरी में शामिल नहीं किया जा रहा है। उसकी वजह ये है कि फिल्म की बजट 250 करोड़ रुपये है। साथ ही इसमें करीब 24 एक्टर्स हैं। सबकी पॉपुलैरिटी के बाद भी फिल्म का कलेक्शन गिरा है। ट्रेड एक्सपर्ट की माने तो फिल्म जब 300 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन करती है तो इसे हिट कैटेगरी में शामिल किया जाएगा।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत और निकितन धीर जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications