Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: 'सलमान खान की तरह एजाज सर शो होस्ट', उल्लू ऐप की हीरोइन की बात सुन भाईजान के फैंस हो जाएंगे आग बबूला!

एजाज खान का शो हाउस अरेस्ट विवादों में हैं। उनके ऊपर FIR दर्ज हो गई है। एजाज और उल्लू ऐप को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। NWC ने मामले का संज्ञान लिया था। उन्होंने एजाज और उल्लू ऐप के मालिक विभु अग्रवाल को नोटिस देकर तलब भी किया है। सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुई। इसमें एजाज एक लड़की से कामसूत्र पर एक प्रश्न पूछते हैं। ये सवाल सुनकर लड़की थोड़ा असहज होती है। उसने एजाज की बात टालने की कोशिश करते हैं। लेकिन वो यहां नहीं रुकते और उसी लड़की से सेक्स पोजिशन्स के बारे में पूछते हैं। उसने न बोला।

इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। अब इस पूरे मामले में एजाज खान का सपोर्ट करने के लिए क्लिप में दिख रही लड़की और उल्लू ऐप के शोज की एक्ट्रेस सारिका सलुंखे सामने आई हैं। उन्होंने एजाज का बचाव किया है।

Ullu App

इंस्टाग्राम पर सारिका ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा, हैलो, मैं सारिका हूं। उल्लू ऐप पर चलने वाला शो 'हाउस अरेस्ट', उसका मैं हिस्सा हूं। अभी तक आप सभी को पता चल ही गया होगा कि सारे यूट्यूबर्स- पॉलिटिशियंस, हमारा 'हाउस अरेस्ट' शो बैन कराने की बातें कर रहे हैं। पता नहीं क्यों सबसे ज्यादा हमारे होस्ट एजाज खान सर, उनके पीछे सारे यूट्यूबर्स अपना यूट्यूब चैनल चलाने के लिए हाथ धोकर पड़े हैं। उनके बारे में कुछ भी बोल रहे हैं कि एजाज खान ने लड़कियों के कपड़े उतरवाए। एजाज खान ने लड़कियों से सेक्स पोजेस पूछे। देखों में आप लोगों को एक बात बताना चाहती हूं कि एक शो बनाने के पीछे होस्ट का हाथ नहीं होता। एक शो बनाने के लिए एक शो मेकर्स, क्रिएटिव्स और शो के डायरेक्टर का हाथ होता है।

सारिका ने आगे कहा, सलमान खान भी बिग बॉस होस्ट करते हैं ना बिग बॉस। सलमान खान भी बोलते हैं ना कंटेस्टेंट्स को, उनके कान में एक माइक होता है। पीछे से डायरेक्टर एक-एक लाइन बोलता है, वैसा ही सलमान सर बोलते हैं। वैसे ही एजाज खान सर भी कर रहे थे, उन्होंने अपना खुद का एक लाइन भी नहीं बोला। जो हुआ वो टास्क था, और हमने अपनी मर्जी से किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+