Honeymoon Se Hatya Web Series: मेरठ के नीले ड्रम से लेकर सोनम केस तक, रोंगटे खड़े कर देगी नई वेब सीरीज
Honeymoon Se Hatya Web Series: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ सौरभ हत्याकांड आज भी लोगों की रूह कंपा देता है। ये खौफनाक मामला एक समय पर पूरे देश में चर्चा का विषय बना था। अब इसी सनसनीखेज केस से प्रेरित एक नई ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर रिलीज होने जा रही है।
शादी से कत्ल तक की डरावनी कहानी
जी5 की ये ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री उन वैवाहिक हत्याओं पर आधारित है जिनमें पत्नियों ने अपने ही पतियों की जान ले ली थी। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का टाइटल 'हनीमून से हत्या' रखा गया है, जो नाम से ही कहानी की भयावहता बयां कर देता है। सीरीज में शादी की शुरुआत से लेकर रिश्तों के टूटने और फिर हत्या जैसे खौफनाक अंजाम तक का सफर दिखाया गया है।

9 जनवरी 2026 को जी5 पर रिलीज होगी ये वेब सीरीज
ये वेब सीरीज आगामी 9 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इस सीरीज में कुल 5 एपिसोड्स होंगे जिसे हिंदी भाषा में देखा जा सकेगा। ये सीरीज सौरभ हत्याकांड समेत ऐसे मामलों की गहराई से जांच करती है, जहां भरोसा, प्यार और रिश्ते धीरे-धीरे अपराध में बदल जाते हैं।
सच्ची घटनाओं पर आधारित है 'ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री'
-हनीमून से हत्या पूरी तरह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें असल मामलों से जुड़े इंटरव्यू,रीक्रिएशन सीन और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों को दिखाया गया है।
-ये वेब सीरीज उन महिलाओं की कहानियां सामने लाती है जिन्होंने किसी न किसी वजह से अपने पतियों की हत्या कर दी थी। ये सिर्फ अपराध नहीं दिखाती बल्कि उन मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक कारणों को भी उजागर करती है जो इन जघन्य अपराधों की वजह बने।
'जब प्यार बन जाता है जहर'
-ये डॉक्यूमेंट्री इस सच्चाई को बेबाकी से दिखाती है कि कैसे प्यार की तीव्र भावनाएं, सत्ता और नियंत्रण की चाह, गहरे विश्वासघात और लंबे समय से दबा दर्द किसी इंसान को अपराध की राह पर धकेल सकता है।
-वेब सीरीज ये भी दर्शाती है कि कैसे एक सामान्य सा घर अचानक क्राइम सीन में तब्दील हो जाता है और एक रिश्ता हिंसा के खौफनाक अंत तक पहुंच जाता है।
जी5 पर मौजूद ये चर्चित डॉक्यूमेंट्री सीरीज भी जरूर देखें
जब तक हनीमून से हत्या रिलीज नहीं होती, तब तक जी5 पर मौजूद कुछ बेहतरीन डॉक्यूमेंट्रीज पर भी नजर डाल सकते हैं। 'द शोले गर्ल' (बॉलीवुड की पहली स्टंटवुमन रेशमा पठान की कहानी), 'केसरिया@100' (RSS के 100 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा), 'कूसे मुनिस्वामी वीरप्पन' (कुख्यात शिकारी वीरप्पन की जिंदगी) और 'द कश्मीर फाइल्स:अनरिपोर्टेड' (कश्मीर के अनकहे सच), ये सभी डॉक्यूमेंट्रीज OTTplay Premium पर भी उपलब्ध हैं।
ट्रू क्राइम के शौकीनों के लिए खास पेशकश
अगर आप रियल लाइफ क्राइम स्टोरीज, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और डार्क डॉक्यूमेंट्रीज देखने में रुचि रखते हैं तो हनीमून से हत्या आपके लिए एक चौंकाने वाला अनुभव साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications