पंजाबी सिंगर अल्फाज की हेल्थ में हुआ सुधार, हनी सिंह शेयर की फोटो, बोले- 'मेरा टाइगर'

पंजाबी सिंगर अल्फाज अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं। हनी सिंह ने सिंगर का हेल्थ अपडेट दिया है।

मुंबई, 6 अक्टूबर: पंजाबी सिंगर अल्फाज के फैंस के लिए अच्छी खबर है। सिंगर अल्फाज की सेहत में अब पहले से सुधार हुआ है। ये गुड न्यूज मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने अपने फैंस के साथ साझा की है। अल्फाज का हेल्थ अपडेट जानने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं।

अल्फाज अब खतरे से बाहर

अल्फाज अब खतरे से बाहर

रैपर और सिंगर हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के रूम की एक फोटो शेयर की है। फोटो में सिंगर अल्फाज बेड पर लेटे हुए हैं। हनी सिंह उनके पास मौजूद हैं और फोटो देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि अल्फाज अब खतरे से बाहर हैं। साथ ही उनकी सेहत में अब पहले से काफी सुधार हुआ है।

हनी सिंह ने शेयर किया अपडेट

हनी सिंह ने अस्पताल के कमरे से अल्फाज की तस्वीर शेयर करके लिखा- मेरा टाइगर अल्फाज ICU से बाहर आ गया है। आप सभी की दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया। हनी सिंह के इस पोस्ट के बाद अल्फाज के तमाम फैंस और उनके खास दोस्त सिंगर के ठीक होने की खुशी जाहिर कर रहा है।

अल्फाज पर हुआ था बड़ा हमला

बता दें कि बीते दिनों अल्फाज देर रात अपने दोस्तों के साथ मोहाली के एक ढाबे पर गए थे। इस दौरान एक ग्राहक की ढाबे के मालिक से पैसों को लेकर अनबन हुई। ये अनबन धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। जिसके बाद उस ग्राहक ने अल्फाज से ढाबे वाले से बात करने को कहा। क्योंकि ढाबे के मालिक ने उसके पैसे नहीं दिए थे। तो वो ढाबे वाले का ही टेंपो लेकर भागने लगा और अल्फाज को टक्कर मार दी थी।

अस्पताल में कराया भर्ती

इस हादसे के बाद अल्फाज को गहरी चोटें आई और उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। तभी से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि सामने आए अपडेट के मुताबिक अब अल्फाज की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि वह अब जल्द ही ठीक हो कर अपने घर वापस जाएं।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक अल्फाज पर हुए हमले के बाद पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन लिया और फिलहाल उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम विक्की बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार कड़ी पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+