हनी सिंह ने पंजाब में अचानक क्यों रद्द किया शो? स्टेज पर चढ़ने से पहले छोड़ा वेन्यू, सामने आई चौंकाने वाली वजह
रैपर-सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) ने हाल ही में सुरक्षा कारणों से पंजाब के मोहाली में एक अवॉर्ड शो में अपना परफॉर्मेंस रद्द कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन आखिरी समय में उनकी सिक्योरिटी टीम को एंट्री नहीं मिलने पर वे वहां से वापस लौट गए।
बताया जा रहा है कि हनी सिंह की टीम को उनके बड़े सुरक्षा दल के कारण गेट पर ही रोक दिया गया था। सिंगर को बताया गया कि आयोजकों ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था की है और पंजाब पुलिस भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद है। हालांकि, असहमति के कारण वे कार्यक्रम स्थल से हट गए।

बाहरी सदस्य को नहीं थी आने की अनुमति
इंडिया टुडे के हवाले से एक सूत्र ने दावा किया, 'प्रोटोकॉल के अनुसार उन्होंने किसी भी बाहरी सदस्य को कार्यक्रम स्थल पर आने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, हनी सिंह एहतियात के तौर पर अपनी सुरक्षा टीम लाने पर अड़े रहे। हालांकि आयोजकों ने उनकी मांगों को समझा और उनका सम्मान किया, लेकिन सिक्योंरिटी प्लान को देखते हुए, वे इस पर सहमत नहीं हो सके।
लंबी बातचीत के बाद वापस लौटे हनी सिंह
आयोजकों के साथ लंबी बातचीत के बाद सिंगर ने कार्यक्रम स्थल से परफॉर्मेंस करने से इनकार कर दिया।' हालांकि इस घटना पर हनी सिंह या उनकी टीम ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
नए प्रोजेक्ट्स की तैयारी में हनी सिंह
इस बीच, हनी सिंह हाल ही में शहनाज गिल के साथ अपनी पहली प्रोडक्शन प्रोजेक्ट 'इक्क कुड़ी' के एक ट्रैक के लिए जुड़े हैं। यह पंजाबी भाषा की फिल्म है, जिसे अमरजीत ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म की रिलीज डेट पहले 13 जून, 2025 तय की गई थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर त्योहारों के महीने में, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।
इसी के साथ, हनी सिंह जल्द ही अपने बहुप्रतीक्षित म्यूजिक वीडियो 'सजना' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका पहला लुक इंस्टाग्राम पर जारी किया गया, जिसने फैंस को काफी प्रभावित किया। टीजर इमेज में भव्यता और ग्लैमर का जबरदस्त मेल दिखता है।












Click it and Unblock the Notifications