Honey Singh ने किडनैपिंग और मारपीट के आरोपों को बताया बेबुनियाद, पोस्ट शेयर कर निकाली भड़ास

यो यो हनी सिंह पर मारपीट और किडनैपिंग जैसे संगीन आरोप लगाए गए। इस मामले पर शिकायत भी दर्ज कराई गई है। अब हनी सिंह ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए पोस्ट शेयर किया।

Honey Singh

Honey Singh Denies Allegations: यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा हैं। पिछले दिनों से अपनी गर्लफ्रेंड टीना संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब हनी सिंह एक नए मामले को लेकर लाइमलाइट में आ गए। दरअसल, हनी सिंह और उनकी टीम पर किडनैपिंग और मारपीट का संगीन आरोप लगा है।

हनी सिंह पर लगे संगीन आरोप
आपको बता दें कि, हनी सिंह और उनकी टीम पर किसी और ने नहीं बल्कि एक इवेंट ऑर्गनाइजर ने लगाया है। शिकायतकर्ता विवेक रमन ने शिकायत में कहा कि, हनी सिंह ने कुछ लोगों को होटल के रूम में किडनैप कर रखा था और उसके साथ जमकर मारपीट की। अब इन संगीन आरोपों पर हनी सिंह ने चुप्पी तोड़ी और एक पोस्ट शेयर किया।

हनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी
हनी सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है, 'मुझपर लगाए सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। मेरा और मेरी कंपनी का शिकायतकर्ता से किसी भी तरह का कनेक्शन या फिर अग्रीमेंट नहीं है, जो कि लगातार सुबह से मीडिया में दिखाया जा रहा है'।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
हनी सिंह ने आगे लिखा, 'मैं मुंबई की एक कंपनी ट्राइब वाइब के साथ परफॉर्म करने में व्यस्त था। जो कि प्रतिष्ठित कंपनी है और ये बुक माय शो की सिस्टर कंपनी भी है। मैंने इस इवेंट में उतने समय तक परफॉर्म किया, जितना वक्त मुझे दिया गया था। इसके अलावा जो भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वह पूरी तरह से मेरी छवि खराब करने की कोशिश है। जिसने भी ये किया है मेरी लीगल टीम पहले से ही उसके खिलाफ मानहानि का केस करने की तैयारी में है।'

सपोर्ट पर उतरे फैंस
हनी सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए। एक यूजर ने लिखा- 'आप तो ऐसे ही धमाल मचाते रहो भाई, आरोप की चिंता मत करो'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये बहुत दुखद है कि लोग फेम पाने के लिए कैसे सिलेब्रिटीज को टारगेट किया करते हैं'।

क्या था पूरा मामला?
दरअसल, शिकायतकर्ता विवेक रमन ने 15 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम रखा था। हनी सिंह भी इस इवेंट का हिस्सा थे लेकिन लेन-देन में हुई कुछ गड़बड़ी के कारण इस इवेंट को कैंसिल करना पड़ा। जिसके बाद हनी सिंह और उनकी टीम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+