सरेआम 'गंदी' बात कहने पर Honey Singh ने जोड़े हाथ-मांगी माफी, बोले- जुबान पर काबू रखूंगा, वीडियो हुआ वायरल
Honey Singh Apology: बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं बल्कि दिल्ली (Delhi) में हुए एक लाइव शो का विवाद है। हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो (Viral Video) में हनी सिंह युवाओं से आपत्तिजनक भाषा में बात करते नजर आए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
हनी सिंह ने वीडियो बनाकर मांगी माफी
फैंस की नाराजगी और बढ़ते विवाद के बीच अब हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। अपने माफीनामे वाले वीडियो में हनी सिंह ने कहा है- सोशल मीडिया पर मेरा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कई लोगों को बुरा लगा है। मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, जिससे बात आपत्तिजनक बन गई। इसके लिए मुझे बेहद अफसोस है।

युवाओं को मैसेज देने की कोशिश में हुई गलती
हनी सिंह ने साफ किया है कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या किसी का अपमान करना नहीं था। हनी सिंह ने वीडियो में पूरे घटनाक्रम की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उनकी गायनेकोलॉजिस्ट से बातचीत हुई थी, जिसमें युवाओं में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा हुई थी।
'मेरी मंशा सही थी लेकिन तरीका गलत था'
-हनी सिंह ने वीडियो में कहा- मुझे बताया गया कि बिना प्रोटेक्शन के शारीरिक संबंध बनाने की वजह से आज की पीढ़ी कई बीमारियों का शिकार हो रही है। यही बात मेरे दिमाग में रह गई।
-हनी सिंह ने आगे कहा- इसके बाद जब मैं ननकू और करुण के शो में गेस्ट बनकर पहुंचे और वहां बड़ी संख्या में Gen Z ऑडियंस देखी, तो मैंने उसी भाषा में मैसेज देने की कोशिश की, जो युवाओं को आकर्षित करती है।
-हनी सिंह ने माना कि उनकी मंशा भले ही सही थी लेकिन तरीका गलत था। उन्होंने कहा- ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जिस तरह की भाषा आजकल इस्तेमाल हो रही है, उसी अंदाज में मैंने बात रखी थी लेकिन अब मुझे एहसास है कि मेरे शब्द सही नहीं थे। इसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं। हनी सिंह ने आगे कहा कि वह भविष्य में अपनी भाषा और शब्दों के चयन को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगे।
दिल्ली शो के बाद सोशल मीडिया पर मचा था बवाल
आपको बता दें कि दिल्ली में हुए शो के बाद जैसे ही हनी सिंह का वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना शुरू हो गई थी। कई यूजर्स और फैंस ने भी इस व्यवहार को निराशाजनक बताया, जिसके बाद ये मामला और तूल पकड़ता चला गया। अब हनी सिंह के माफी वीडियो के सामने आने के बाद भी ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
'जिम्मेदारी के साथ शब्दों का चयन करना जरूरी'
हनी सिंह ने अपने माफीनामा वीडियो के अंत में कहा कि वह अपने फैंस और ऑडियंस का सम्मान करते हैं और आगे से मंच पर बोलते समय ज्यादा जिम्मेदारी के साथ शब्दों का चयन करेंगे। अब देखना होगा कि फैंस उनके इस माफीनामे को किस हद तक स्वीकार करते हैं और क्या यह विवाद यहीं थमता है या नहीं।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications