'नशे में कई बार मेरे साथ हुआ रेप', पॉपुलर हॉलीवुड एक्ट्रेस का चौंकने वाला खुलासा
वाशिंगटन, 13 मई: हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा ब्लेयर ने अपने अतीत के बारे में दिल दहला देने वाले खुलासे किए हैं। अमेरिकी एक्ट्रेस अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी नई बुक 'मीन बेबी' में पहली बार अपने यौन उत्पीड़न के बुरे अनुभवों के साथ-साथ शराब की लत के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि शराब के नशे के दौरान उनका कई बार रेप किया गया।

छोटी उम्र में लगी शराब की लत
2018 में मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित एक्ट्रेस ने 'मीन बेबी: ए मेमॉयर ऑफ ग्रोइंग अप' नाम से एक नया संस्मरण लिखा है, जो 17 मई को रिलीज होने वाली है। जिसमें उन्होंने खुलकर बताया कि कैसे शराब की लत उनको तब लगी जब वो सिर्फ सात साल की थीं। 49 वर्षीय एक्ट्रेस ने पीपल मैगजीन को बताया। हेलबॉय और लिगली ब्लोंड एक्ट्रेस ने शराब पीने के अपनी शुरुआती लत के बारे में बताया कि मुझे नहीं पता कि क्या मैं शराब के बिना अपने बचपन को बचा पाती।

शराब पीने के बाद किया रेप
ब्लेयर के मुताबिक वह अपनी चिंता से निपटने के लिए शराब पीने के अपने शुरुआती सालों में 'क्वीक सीप' लेती थी। ब्लेयर ने अपने संस्मरण में लिखा है कि कॉलेज के स्प्रिंग ब्रेक ट्रिप के दौरान एक दिन शराब पीने के बाद उसके साथ रेप किया गया था। एक्ट्रेस ने लिखा कि मुझे नहीं पता कि उन दोनों ने मेरे साथ रेप किया या नहीं। उनमें से एक ने निश्चित रूप से किया। मैंने खुद को शांत बना लिया और इसके खत्म होने का इंतजार किया।

"मैं इतने ज्यादा नशे में होती थी कि और...'
एक्ट्रेस ने बताया कि काश मैं कह पाता कि उस रात मेरे साथ जो हुआ वह एक विसंगति थी, लेकिन ऐसा नहीं था। 49 वर्षीय ऐक्ट्रेस ने बताया, "मैं इतने ज्यादा नशे में होती थी कि मैं 'प्लीज, स्टॉप' शब्द भी नहीं कह पाती थी। केवल वही एक समय हिंसक था। मैं हर घटना से चुपचाप और लज्जित होकर बाहर निकली।" ब्लेयर ने शेयर किया कि उन्होंने सिर्फ अपने डॉक्टर को दर्दनाक घटना के बारे में बताया था। हालांकि, उनको रिकवर होने की अपनी जर्नी के हिस्से के रूप में अपनी कहानी को खुले तौर पर शेयर करने के लिए मजबूर किया गया था।

'मैं शर्मिंदा थी और खुद से बहुत निराश'
ब्लेयर ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि हमला मेरे जीवन में अघात था। मैं शर्मिंदा थी और खुद से बहुत निराश थी।। मैं आभारी हूं कि मैंने इसे बुक के पेज पर रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षित महसूस किया। 2016 के बाद से शांत रहने वाली एक्ट्रेस ने अपनी बुक मीन बेबी उन लोगों को समर्पित किया, जो इसी तरह के अनुभव से गुजर रहे हैं। ब्लेयर अब 10 वर्षीय बेटे आर्थर के लिए एक गर्वित मां हैं। वह अपने भविष्य को लेकर भी आशावादी महसूस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications