82 की उम्र में हॉलीवुड एक्ट्रेस रैक्वेल वेल्च का का निधन, लोगों के लिए थीं 'मोस्ट डीजायर्ड वुमेन'
Raquel Welch Passed Away: एक्ट्रेस रैक्वेल वेल्च ने एक बार मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्हें यकीन नहीं था कि वह बिकिनी पहनकर लोगों को इस कदर अपना दीवाना बना सकती हैं।

Raquel Welch Passed Away: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रैक्वेल वेल्च का 82 की उम्र में निधन हो गया है। ये वहीं अमेरिकी अभिनेत्रा ने जिन्होंने फिल्म 'वन मिलियन इयर्स बीसी' में एक प्यारी से बिकिनी में समंदर से बाहर निकलते हुए एक जबरदस्त बोल्ड सीन से सबको अपना दीवाना बना दिया था। 1960 और 70 के दशक में एक्ट्रेस रैक्वेल वेल्च को अंतरराष्ट्रीय सेक्स सिंबल का दर्जा दिया गया था। उनकी मौत से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। टैलेंट एजेंसी इनोवेटिव आर्टिस्ट्स के उनके एजेंट स्टीफन लमन्ना के अनुसार, रैक्वेल वेल्च काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इस बीमारी के चलते ही गत 15 फरवरी को ही उनका निधन हो गया था। रैक्वेल वेल्च को एक्टिंग के करियर में सफलता साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म 'वन मिलियन इयर्स बीसी' से मिली थी। एक भूरे रंग की डॉकिन बिकिनी पहने वह सबके सामने आईं और लोगों का दिल जीत लिया था।
1966 में बिकिनी पहनकर लोगों को बनाया था दीवाना
आपको बता दें कि अपनी इस सफलता को लेकर एक्ट्रेस रैक्वेल वेल्च ने एक बार मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्हें यकीन नहीं था कि वह बिकिनी पहनकर लोगों को इस कदर अपना दीवाना बना सकती हैं। वह अपनी इस सफलता से काफी खुश हुई थीं। इस फिल्म के बाद उन्हें रातोंरात गायब होने की उम्मीद थी लेकिन वह तो सफलताओं की सीढ़ी को चढ़ती ही रहीं। लोग उन्हें पसंद करने लगे थे। उन्होंने साल 1967 में पीटर कुक और डडली मूर की कॉमेडी फिल्म में भी अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था।
मोस्ट डीजायर्ड वुमेन' का मिला ताज
'बेडजल्ड' और 'फैथोम' फिल्मों में रैक्वेल वेल्च ने एक गुप्त एजेंट की भूमिका निभाई थी। उनके अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। उनके कर्व्स और सुंदरता ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया था जिसमें प्लेबॉय मैंगजीन ने उन्हें 70 के दशक की 'मोस्ट डीजायर्ड वुमेन' का ताज पहनाया था जबकि वह कभी भी न्यूड नजर नहीं आई थीं। साल 2013 में उन्हें मेन्स हेल्थ की तरफ से ऑल टाइम की सबसे हॉट महिलाओं की सूची में नंबर 2 स्थान मिला था।












Click it and Unblock the Notifications