Holi 2025: होली के दिन रंगों से कोसों दूर रहते हैं ये फेमस स्टार्स, वजह जानकर होंगे हैरान

Holi 2025: देशभर में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल होली आगामी 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। होली को लेकर आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स भी काफी एक्साइटेड नजर आते हैं। इस दिन चारों तरफ रंग और फूड आइटम्स की बहार देखने को मिलती है।

बॉलीवुड सेलेब्स की होली
क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं, जिन्हें होली खेलना बिल्कुल पसंद नहीं है। इन सेलेब्स के अनुसार केमिकल युक्त रंगों से न सिर्फ स्किन और बालों को नुकसान पहुंचता है बल्कि पानी की बर्बादी से प्रकृति को भी नुकसान होता है।

Holi 2025

इन बॉलीवुड एक्टर्स को पसंद नहीं है होली

रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जो कि होली के फेमस गाने 'बलम पिचकारी' में धूमधाम से होली मनाते नजर आए थे, को ये त्योहार बिल्कुल पसंद नहीं है। रणबीर कपूर रियल लाइफ में होली नहीं मनाते हैं। उनका मानना है कि केमिकल युक्त रंगों से स्किन से लेकर आंखों तक को नुकसान पहुंच सकता है।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को भी होली खेलना बिल्कुल पसंद नहीं है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दादा राज कपूर के निधन के बाद से वह होली नहीं खलेती हैं। हालांकि उनके दोनों बच्चे, तैमूर और जैह और उनके पति सैफ अली खान को होली खेलना खूब पसंद है।

टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को भी होली का त्योहार पसंद नहीं है। इस दिन पर वह रंगों से दूर ही रहते हैं। दरअसल उन्हें केमिकल वाले रंग बिल्कुल पसंद नहीं हैं। ऐसे में वह इस दिन घर पर रहना ही पसंद करते हैं।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को भी होली का त्योहार पसंद नहीं है। वह होली के दिन घर पर ही आराम करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है होली पर लोग गलत कलर और गंदा पानी यूज करते हैं जो बिल्कुल सही नहीं है।

कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी होली नहीं खेलती हैं। एक्ट्रेस अपनी स्किन की काफी केयर करती हैं इसलिए वह होली के रंगों से दूर रहना पसंद करती हैं। वह होली के दिन अपने घर पर ही आराम करती हैं।

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के फेमस एक्टर जॉन अब्राहम भी होली नहीं खेलते हैं। एक्टर को लगता है कि होली पर पानी की बर्बादी होती है। साथ ही केमिकल वाले रंग स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+