Holi 2025 Ott Release: 14 मार्च को होली खेलने के बाद OTT पर लें इन फिल्मों का मजा, माहौल बनाएं 'रंगीन'

Holi 2025 Ott Release: देशभर में कल यानी 14 मार्च 2025 को बड़े ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाने और तरह तरह के पकवान खाने में व्यस्त हो जाते हैं। छुट्टी के इस दिन पर लोग अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के साथ जमकर इन्जॉय करते हैं।

होली पर ओटीटी पर लें इन फिल्मों का मजा
लेकिन अगर आपको होली खेलना पसंद नहीं है और आप इस दिन को घर पर बैठकर आराम फरमाना चाहते हैं तो ओटीटी पर रिलीज होने वाली कई मूवीज का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा सुबह होली खेलने के बाद आप दोपहर के समय अपने परिवार के साथ बैठकर होली के दिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों को इन्जॉय कर सकते हैं।

Holi 2025 Ott Release

14 मार्च 2025 को ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्मों और वेब सीरीज

इस बार आप होली के लॉन्ग वीकेंड पर घर पर बैठे कई फिल्मों को इन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही मजेदार और लेटेस्ट वेब सीरीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कल यानी 14 मार्च को कौन सी नई वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होने वाली हैं, जिन्हें आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ देख सकते हैं।

ओटीटी रिलीज- हिंदी फिल्में

कल यानी 14 मार्च 2025 को होली के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई हिंदी फिल्में स्ट्रीम होने वाली हैं जिसमें जी5 पर 'वनवास', नेटफ्लिक्स पर कंगना रनौत की 'इमरजेंसी', राशा थडानी और अमन देवगन की 'आजाद' शामिल है। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर 'अचारी बा', अमेजॉन प्राइम वीडियो पर अभिषेक बच्चन की 'बी हैप्पी' मूवी भी रिलीज होगी।

ओटीटी रिलीज- इंग्लिश फिल्में

होली के दिन यानी 14 मार्च 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इंग्लिश में भी कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इसमें नेटफ्लिक्स पर 'द आउट टर्न', 'द इलेक्ट्रिक स्टेट', 'एडोलसेंस' जैसी फिल्में स्ट्रीम होंगी। वहीं अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 'ग्लैडिएटर' और 'बेडेविल्ड' रिलीज होगी।

ओटीटी रिलीज- साउथ की फिल्में

अगर आपको साउथ की फिल्में देखना पसंद हैं, तो 14 मार्च 2025 को कई साउथ इंडियन मूवीज रिलीज हो रही हैं, जिसमें फिल्म एजेंट सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा सन नेक्स्ट पर राम राघवन, मनोरमा मैक्स ओरु जाति जठकम, अमेजन प्राइम वीडियो पर अर्जुन फाल्गुन जैसी फिल्में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+