Holi 2024: अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट....इन तमाम बड़े सितारों ने फैंस को किया होली विश, वायरल हुआ पोस्ट

Holi 2024: पूरे देश में आज यानी 25 जनवरी को होली की धूम देखने को मिली। लोग बड़े उत्साह के साथ अपने परिवार वालों के बीच इस त्योहार को मना रहे हैं। आम जनता से लेकर तमाम बड़े बॉलीवुड सितारे अपने अंदाज में होली को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सभी लोग एक दूसरे के साथ होली की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस बीच कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वाले फैंस को होली की बधाई दी। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन हैं।

Holi 2024

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर बार की तरह इस बार भी फैंस को बधाई देने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में लोगों को विश किया। बिग-बी ने देर रात एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा, 'होरी खेलें रघुबीरा अवध में, होरी खेलें रघुवीरा।'

अनुष्का शर्मा
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बेटे अकाय को जन्म दिया। रिपोर्ट की मुताबिक, एक्ट्रेस फिलहाल इन दिनों लंदन में हैं। जहां उनकी डिलीवरी हुई। इस बीच उन्होंने अपने सभी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए होली की शुभकामनाएं दी। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा, 'हैपी होली'।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी होली के पर्व पर फैंस को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर होली का एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने इस बार कुछ अलग अंदाज में लोगों को होली की बधाई दी। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में एक्टर ने बधाई के साथ-साथ फिल्म को लेकर भी फैंस को अपडेट दिया। एक्टर ने लिखा है 'भूल भुलैया 3' हैप्पी होली। यानी की वह जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+