Holi 2024: खटपट की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार के साथ मनाया होलिका दहन, धुमधाम से किया सेलिब्रेट
Holika Dahan 2024: बच्चन परिवार में हर साल होली का त्योहार अच्छे से सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं इस बार भी 24 मार्च को सबने साथ मिलकर होलिका दहन मनाया। घर के लॉन एरिया में होलिका बनाई और उसे जलाया गया। अब सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने इसकी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं।
नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम पर होलिका दहन की तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान पूरा बच्चन परिवार एकसाथ नजर आया। वहीं खटपट की खबरों के बीच सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर अच्छे से सेलिब्रेट किया। इस दौरान बच्चन परिवार में खास बॉन्डिंग देखने को मिली। वहीं ऐश्वर्या राय और अभिषेक ने अमिताभ और जया का आशीर्वाद लिया।

बच्चन परिवार में सेलिब्रेट हुए होलिका दहन की तस्वीरों की बात करें तो उसमें देखा जा सकता है कि होलिका दहन पर नव्या नंदा सफेद रंग का सलवार कमीज पहना हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में अभिषेक बच्चन होलिका के पास बैठे उसे अग्नी दे रहे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में नव्या अपने मामा अभिषेक को रंग लगाती हुई नजर आईं। इस दौरान उनके साथ ऐश्वर्या राय भी मौजूद थीं।
बच्चन परिवार में लगातार झगड़ों की खबरों के बावजूद होलिका दहन अच्छे से सेलिब्रेट किया गया। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय ने माथे पर सिन्दूर और टीका लगाकर सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है। जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एक बार फिर कपल के तलाक की खबरों पर विराम लग चुका है।
इससे पहले बच्चन परिवार में अनबन की खबरों के बीच सभी को एकसाथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में देखा गया था। इस दौरान ऐश्वर्या राय की सबके साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इसके अलावा उनको लंबे समय बाद ननद श्वेता बच्चन के साथ चिट-चैट करते हुए देखा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल बच्चन परिवार में सब कुछ ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications