Hit 3 Review: नानी की 'हिट 3- द थर्ड केस' का चला जादू, फिल्म देखने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू
फिल्म- 'हिट 3- द थर्ड केस'
स्टारकास्ट- नानी, श्रीनिधि शेट्टी, विजय सेतुपति
डायरेक्टर- सैलेश कोलानू
स्टार- ****
Hit 3 Review: साउथ के फेमस एक्टर नानी एक बार फिर से लोगो के दिलों दिमाग पर राज कर रहे हैं। नानी की फिल्म 'हिट 3- द थर्ड केस' आज यानी 1 मई 2025 को सिनेमाधरों में रिलीज हो गई है। एक्टर के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे।
नानी की 'हिट 3- द थर्ड केस' हुई रिलीज
'हिट 3- द थर्ड केस' एक्शन-थ्रिलर से भरपूर एक शानदार फिल्म है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को लेकर काफी समय पहले से ही एक बज बना हुआ था। ऐसे में फिल्म की अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म देखने से पहले आप ये रिव्यू जरूर पढ़ लें।

क्या है फिल्म 'हिट 3- द थर्ड केस' की कहानी
-फिल्म में नानी ने विशाखापत्तनम के एक निर्दयी और क्रूर हिट ऑफिसर एसपी अर्जुन सरकार का रोल निभाया है। इस फिल्म के डायरेक्टर सैलेश कोलानू हैं। फिल्म की पूरी कहानी एसपी अर्जुन सरकार के इर्द-गिर्द ही घूमती है।
-फिल्म में दिखाया गया है कि एसपी अर्जुन को मायावी सीरियल किलर द्वारा किए गए मर्डर की जांच करने के लिए जम्मू-कश्मीर के चुनौतीपूर्ण इलाकों में भेजा जाता है।
-कहानी में एक्शन और थ्रिलर भरा हुआ है। कहानी के हर क सीन और मोड़ पर आपको काफी सस्पेंस देखने को मिलेगा जिससे आप बिल्कुल बोर नहीं होंगे।
क्यों देखें ये फिल्म
-हैदराबाद, विशाखापत्तनम और जम्मू-कश्मीर में फिल्माई गई ये मूवी एक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देती है।
-नानी की 'हिट 3' को सेंसर बोर्ड ने ए रेटिंग दी है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे और 36 मिनट है। फिल्म में कई दिलचस्प प्लॉट ट्विस्ट हैं जो आपको बांधकर रखेंगे।
-इसका पहला पार्ट एक खोजी लाइन पर जाता है, जबकि दूसरा पार्ट एक जीवित रहने की कहानी से संबंधित है।
-फिल्म के सेकंड हाफ में कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' जैसी थीम है और नानी ने पहले शॉट से ही एक कलाकार के रूप में अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
-फिल्म का आखिरी 30 मिनट बहुत ही धमाकेदार है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों को जमकर सरप्राइज मिलने वाला है। इसके अलावा ये फिल्म धमाकेदार एक्शन के साथ जबरदस्त सस्पेंस से भी भरी हुई है।
फिल्म की स्टार कास्ट और उनकी एक्टिंग
-आपको बता दें कि दर्शकों को फिल्म 'हिट 3- द थर्ड केस' के लीड हीरो नानी की परफॉर्मेंस काफी पसंद आ रही है। लोग एक्स हैंडल पर नानी की तुलना बड़े बड़े बॉलीवुड स्टार्स से कर रहे हैं। नानी के पावरफुल परफॉर्मेंस ने इंप्रेस किया है। फिल्म की पूरी कहानी नानी के किरदार पर ही आधारित है।
-फिल्म का प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स बहुत ही शानदार है। शानदार प्रोडक्शन वैल्यू और सिनेमैटोग्राफी सिनेमैटिक एक्सपीरियंस को दोगुना कर देती है।
-नानी ने काफी दमदार अभिनय किया है। फिल्म में काफी हिंसक सीन देखने को मिल रहे हैं जिससे इस मूवी को देखने के लिए बच्चों को थिएटर्स में ले जाने से बचें।
-फिल्म में नानी के साथा साथ श्रीनिधि शेट्टी भी नजर आ रही हैं, जिन्होंने मृदुला की भूमिका निभाई है। वह फिल्म में एसपी अर्जुन सरकार की गर्लफ्रेंड बनी हैं। इसके अलावा फिल्म में विजय सेतुपति, अदिवी शेष और राव रमेश भी अहम रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications