कैंसर से जूझ रही हिना खान ने पहनी ऐसी रिवीलिंग ड्रेस, बौखलाए लोग, बोले- वो बीमार नहीं है, वो तो झूठ...
Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इस समय मुश्किल भरे दौर से गुजर रही हैं। हिना खान को साल 2024 में पता चला था कि वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। फिलहाल उनके 8 कीमोथेरेपी सेशन्स हो चुके हैं लेकिन अब भी वह इस जानलेवा बीमारी के दर्द से पीछा नहीं छुड़ा पाई हैं।
अवॉर्ड में शो में नजर आईं हिना खान
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी हिना खान ने अपने हौसले को कमजोर नहीं पड़ने दिया है। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स लोगों के साथ शेयर कर रही हैं। इसके अलावा वह कई तरह के इवेंट्स में भी नजर आ रही हैं।

हिना खान के लुक की हुई चर्चा
हिना खान अपनी बीमारी का ध्यान रखते हुए अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। हाल ही में हिना खान एक अवॉर्ड शो में शामिल हुई थीं, जहां उनके लुक को देखने के बाद जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
हिना खान का ग्लैमरस अंदाज
-इस अवॉर्ड शो में हिना खान ने रेड कलर का डीप नेक गाउन पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका आत्मविश्वास और गॉर्जियस लुक लोगों को दीवाना बना रहा था। हिना ने वहां मौजूद पैपराजी को जमकर पोज दिए थे।
-वहीं हिना खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हिना के फैंस जहां उनके इस बोल्ड लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। लोग एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
हिना खान के लिए लोगों ने कही ऐसी बात
-सोशल मीडिया पर कुछ लोग हिना खान के आउटफिट और लुक को लेकर नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो उनकी बीमारी को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
-कुछ लोग कह रहे हैं कि वह कैंसर को लेकर झूठ बोल रही हैं। लोगों की मानें तो हिना खान हाल ही में उमराह करके आई हैं और अब ऐसी ड्रेस पहनकर अल्लाह का अपमान कर रही हैं। कुछ लोगों ने उनके कैंसर पर भी टिप्पणी की है और इसे फेक बताया है।












Click it and Unblock the Notifications