'मैं सुन्न होकर गिर जाती हूं और फिर...', कीमोथेरैपी ले रहीं हिना खान का हुआ ऐसा हाल, वीडिया हुआ वायरल

Hina Khan Workout: फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के चलते काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी इलाज चल रहा है।

जिम जाती नजर आईं हिना खान
आपको बता दें कि हिना खान कीमोथैरेपी के सेशन्स ले रही हैं। इस बीच उन्होंने अपना सिर भी मुंडवा लिया है। हिना खान बहुत ही हिम्मत के साथ इस बीमारी से लड़ाई कर रही हैं। इन तमाम मुश्किलों में भी हिना खान ने वर्कआउट करना नहीं छोड़ा है। हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बारिश में छतरी लेकर जिम पहुंचती नजर आ रही हैं।

hina khan

हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिना खान ने पिंक और ब्लैक कलर का जिम फिट पहन रखा है। इस दौरान वह काफी मुस्कुरा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा है- 'आपका बहाना क्या है ? हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज या किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी अहम है। लेकिन जब कोई बीमारी के दौर से गुजर रहा हो तो ये और भी जरूरी और इफेक्टिव है।

कीमोथैरेपी के चलते दर्द से जूझ रहीं हैं एक्ट्रेस
हिना खान ने आगे लिखा है- रेगुलर वर्कआउट करने से न सिर्फ आपको फिजिकली मजबूत महसूस करने में मदद मिलती है बल्कि ये हमारी मेंटल हेल्थ को भी बढ़ावा देता है। हेल्दी दिमाग रखना बहुत जरूरी है। मेरे कीमोथैरेपी के दौरान मुझे सीरियस न्यूरोपैथिक दर्द का सामना करना पड़ता है, जिससे ज्यादातर समय मेरे पैर और टांगें सुन्न हो जाती हैं।

'वर्कआउट करते समय मैं अपने पैरों पर कंट्रोल खो देती हूं'
हिना खान ने अपनी पोस्ट में लिखा है- कभी-कभी वर्कआउट करते समय मैं अपने पैरों पर कंट्रोल खो देती हूं और सुन्न होकर गिर जाती हूं। लेकिन मैं सिर्फ वापस लौटने पर ध्यान देना चाहती हूं। मैं इस डाउनफॉल को मुझे डिफाइन नहीं करने दूंगी। मैं हर बार उठने की ताकत दिखाने से डिफाइन की जाउंगी।

'मेरे पास मेरा विल पावर है'
हिना खान ने लिखा है- हर बार जब ऐसा महसूस होता है कि मैं उठकर काम करने नहीं जा सकती तो मैं और जोर लगाती हूं, क्योंकि मेरे पास अपनी ताकत, अपने जज्बे और अपनी विल पावर के अलावा और क्या है। आपका बहाना क्या है? मेरे लिए दुआ करें।

हिना खान पिता के लिए हुईं इमोशनल
हाल ही में हिना खान अपने दिवंगत पिता के बर्थडे पर उन्हें याद कर भावुक हो गई थीं। हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हिना खान ने रोता हुआ चेहरा और टूटे दिल का इमोजी भी इस्तेमाल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+