हिना खान और रॉकी जायसवाल की कुल संपत्ति में कितना फर्क, जानें दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?
Hina Khan-Rocky Jaiswal Net Worth: आपको बता दें कि हिना खान टीवी इंडस्ट्री की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने साल 2009 में टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं।
हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी
हिना खान इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि उनके 8 कीमोथरेपी सेशन्स पूरे हो चुके हैं। लेकिन उनका ट्रीटमेंट अभी भी जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि हिना खान ने अपने सपनों के राजकुमार से शादी कर ली है।

4 जून 2025 को हिना खान ने गुपचुप तरीके से की शादी
हिना खान ने गत 4 जून 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर लोगों को शॉक्ड कर दिया है। हिना खान ने बहुत ही सिंपल अंदाज में गुपचुप शादी की है जिसका पता उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से लगा है। हिना खान और रॉकी जायसवाल की ये शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से हुई है।
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हुई कोर्ट मैरिज
हिना और रॉकी की वेडिंग सेरेमनी को पर्सनल और इमोशनल अंदाज में आयोजित किया गया था। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हिना खान ने अपनी शादी को बहुत ही सिपंल रखा था। उन्होंने हिंदू बॉयफ्रेंड रॉकी से कोर्ट मैरिज की है।
हिना खान कश्मीरी मुस्लिम परिवार से हैं
साल 1987 में श्रीनगर में जन्मी हिना खान एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने साल 2009 में सीसीए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गुड़गांव से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद ही उन्हें टीवी सीरियल का ऑफर मिल गया था। टीवी में काम करने के लिए हिना खान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो हई थीं।
हिना खान की करोड़ों की संपत्ति
-'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से हिना खान को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने 8 साल तक काम किया था। आपको बता दें कि कड़ी मेहनत कर हिना खान ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया से एक्ट्रेस अच्छी कमाई भी होती है।
-द फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार हिना खान के पास करीब 60 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं सीरियल के एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपए की फीस लेती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एडोर्समेंट के जरिए भी तगड़ी कमाई करती हैं।
-हिना खान टीवी की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। टीवी के अलावा हिना खान फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिना खान हर महीने 40 लाख रुपये तक की कमाई कर लेती हैं। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अक्षरा के रोल के लिए उन्होंने प्रति एपिसोड 1 से 1.5 लाख रुपये से अधिक कमाए थे।
क्या करते हैं रॉकी जायसवाल?
-हिना खान के पति रॉकी जायसवाल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। आईएमडीबी के मुताबिक, वह एक सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'ससुराल सिमर का', 'साथ निभाना साथिया', 'कुछ तो लोग कहेंगे' जैसे कई सीरियल में काम किया है।
-रॉकी जायसवाल एक मिडिल-क्लास मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 14 साल की उम्र में उन्होंने प्रोडक्शन लाइन की बारीकियों को सीखा था और साल 2005 में रॉकी सपनों की नगरी मुंबई आ गए थे। स्टार्स अनफोल्डेड की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉकी 6 से 7 करोड़ रुपए के मालिक हैं और हर साल लगभग 60 से 70 लाख रुपये कमा लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications