'ऐसे जियो जैसे कि आखिरी दिन हो', कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने क्यों कही ऐसी बात? परेशान हुए फैंस
हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं मगर एक्ट्रेस अपने पोस्ट और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से एक्ट्रेस का ट्रींटमेंट हो रहा है। हिना ने खुद अपने हाथों से अपने बाल कटवा लिये थे। हिना ने बीते दिनों बताया था कि उनके अंदर खड़े होने की भी ताकत नहीं बची है। मगर इस बीच एक्ट्रेस का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसने फैंस के अंदर से तोड़कर रख दिया है। ऐसा क्यों, चलिये आपको बताते हैं।
हिना खान काफी समय से कैंसर का ट्रीटमेंट करवा रही हैं। उनका इलाज चलरहा है और इलाज की तस्वीरें वे अकसर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस ने उन्हें इस मुश्किल वक्त में हिम्मत से काम लेने की सलाह भी दी है। हिना खान बेहद हिम्मत वाली भी हैं और ये बात उनके पोस्ट से साफतौर पर झलकती है। मगर हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट से फैंस को हिलाकर रख दिया है।

दरअसल, हिना खान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे लोग उनकी बीमारी से जोड़ते हुए देख रहे हैं। हिना ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो समंदर किनारे दिखाई दे रही हैं। सन किस्ड फोटो में एक्ट्रेस ने आंखों को बंद किया हुआ है। एक्ट्रेस ने लिखा कि जैसा भी दिन हो, मैंने अब जीना सीख लिया। हर दिन ऐसे जियो जैसे कि तुम्हारा आखिरी दिन हो।
हिना खान अपने हर दिन को आखिरी दिन की तरह जी रही हैं और इस बात ने फैंस को अंदर से तोड़कर रख दिया है। हर कोई एक्ट्रेस के इस पोस्ट से परेशान है। मगर साथ ही फैंस हिना खान को काफी हिम्मत भी दे रहे हैं। सभी का कहना है कि इस मुश्किल वक्त में हिना जिस तरह से हिम्मत बांधकर समय को काट रही हैं, ये काफी मुश्किल और हिम्मत भरा है।












Click it and Unblock the Notifications