जानलेवा बीमारी के दर्द से गुजर रही हैं हिना खान, अस्पताल के बेड पर इस खास शख्स पर लुटाया प्यार

Hina Khan Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह अपना इलाज कराने के लिए इन दिनों अमेरिका में मौजूद हैं। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और अब तक कीमोथेरेपी के 5 सेशेन्स पूरे हो चुके हैं।

कैंसर के साथ म्यूकोसाइटिस से जूझ रही हैं हिना खान
हाल ही में हिना खान ने रिवील किया था की उन्हें कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स भी हो गए हैं। ऐसे में ब्रेस्ट कैंसर के अलावा वह म्यूकोसाइटिस नाम की बीमारी का भी सामना कर रही हैं। फिलहाल हिना खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

hina khan

अमेरिका में चल रहा है हिना खान का इलाज
इन फोटोज में हिना खान अपना इलाज करवाती हुई नजर आ रही हैं। अस्पताल के बेड पर बैठीं हिना खान को देखकर फैंस उनके लिए दुआ मांगते नजर आ रहे हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि हिना खान के हाथ पर ड्रिप लगी हुई है और उनके गले पर भी एक बैंडेज दिखाई दे रहा है।

हिना खान से मिलने पहुंची थीं महिमा चौधरी
हिना खान के चेहरे पर दर्द में भी एक बड़ी-सी मुस्कान नजर आ रही है और आंखों में एक चमक भी दिख रही है। आपको बता दें कि इस मुश्किल वक्त में एक्ट्रेस किसी खास शख्स को देखकर खुश हो गई हैं। दरअसल, कैंसर से जंग जीत चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी एक्ट्रेस हिना खान से मिलने पहुंची थीं और उन्हें देखकर एक्ट्रेस को काफी हिम्मत मिली है।

हिना खान ने महिमा चौधरी पर प्यार बरसाया
इस बात की जानकारी खुद हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। हिना खान ने एक खास नोट लिख महिमा चौधरी पर प्यार बरसाया है। एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि ये तस्वीर उनकी पहली कीमोथेरेपी के दिन की है। हिना ने बताया है कि उस दिन महिमा चौधरी ने अचानक अस्पताल में आकर उन्हें सरप्राइज कर दिया था।

'मेरा हौसला बढ़ाया और मुझे कम्फर्ट दिया'
हिना खान ने बताया कि उस दिन महिमा चौधरी उनके साथ ही थीं, उन्हें गाइड किया, मोटीवेट किया और जिंदगी के इस मुश्किल दौर में उनका मार्ग दर्शन भी किया था। हिना ने प्यार से महिमा को हीरो और सुपर ह्यूमन बीइंग कहा है। हिना खान ने कहा- वो आईं ताकि मेरी जर्नी उनकी वाली से आसान हो सके, उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया और हर कदम में मुझे कम्फर्ट दिया। उनकी मुश्किलें मेरे लिए लाइफ लेसंस बन गई हैं।

हिना खान ने महिमा चौधरी को दी बर्थडे की बधाई
हिना खान ने आग कहा- महिमा चौधरी का प्यार और काइंडनेस मेरे लिए बेंचमार्क बन गया है और उनकी हिम्मत मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य। हम दोस्त बने और अपने-अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए, लेकिन उन्होंने कभी भी मुझे ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि मैं अकेली हूं। उन्होंने मुझे ये एहसास और यकीन दिलाया कि मैं ये कर सकती हूं। हैप्पी बर्थडे लव। मेरा पूरा परिवार आपको ब्लेसिंग दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+