कैंसर के बीच अब इस गंभीर बीमारी का शिकार हुईं हिना खान, खाना-पीना हुआ बंद, दर्द में हुआ ऐसा हाल
Hina Khan Cancer: फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हिना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपनी इस बीमारी के बारे में बताया था।
5वें कीमोथेरेपी सेशन के बाद हिना खान की हालत
हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी इस गंभीर बीमारी के इलाज से जुड़ी सारे अपडेट्स फैंस को दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि 5वें कीमोथेरेपी सेशन के बाद उनकी हालत कैसी है।

हिना खान का खाना-पीना हुआ मुश्किल
शुरुआती कीमोथेरेपी के बाद पहले बालों का तेजी से झड़ना और फिर पर कुछ निशानों के साथ हिना खान ने कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स का जिक्र किया था। हिना ने बताया था कि उनकी 5 कीमो पूरी हो चुकी हैं और अब तीन कीमो बाकी हैं। आने वाले दिन मुश्लिक होने वाले हैं, इसका अंदाजा एक्ट्रेस को हो गया था, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि ये परेशानी कुछ ऐसी हो जाएगी कि उनका खाना-पीना मुश्किल हो जाएगा।
हिना खान को म्यूकोसाइटिस हो गया है
फिलहाल खबर है कि ब्रेस्ट कैंसर के बीच हिना खान को म्यूकोसाइटिस हो गया है, जिसके बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने लोगों से मदद मांगी है। 36 साल की हिना खान सोशल मीडिया पर लगातार फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दे रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद से फैंस काफी परेशान हो गए हैं।
हिना खान ने लोगों से मांगा घरेलू नुस्खा
हिना खान के इस लेटेस्ट पोस्ट के बाद कुछ लोग उन्हें घरेलू नुस्खे बता रहे हैं तो कुछ उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। हिना ने एक नया पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह फैंस से मदद मांगती हुई नजर आ रही हैं।
कीमोथेरेपी से होने वाला साइडइफेक्ट है म्यूकोसाइटिस
हिना खान ने अपने पोस्ट में बताया है कि कैंसर में कीमोथेरेपी से होने वाले साइडइफेक्ट के चलते वह म्यूकोसाइटिस से पीड़ित हो गई हैं। ऐसे में उन्हें खाने पीने में तकलीफ हो रही है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा है- कीमोथैरेपी का एक और साइडइफेक्ट म्यूकोसाइटिस। मैं इसके लिए डॉक्टर की सलाह को फॉलो कर रही हूं। लेकिन आप में से अगर कोई इससे गुजरा है या फिर इसके बारे में जानता है तो उपयोगी उपचार जरूर बताएं।
हिना खान ने कहा- मैं कुछ खा नहीं पा रही हूं
हिना खान ने आगे लिखा है- जब आप कुछ खा नहीं पाते हैं तो ये और मुश्किल हो जाता है। अगर कोई मुझे सलाह देता है तो इससे मुझे बहुत मदद मिलेगी। प्लीज सजेस्ट और मेरे लिए दुआ मांगना। हिना के इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या होता है म्यूकोसाइटिस
एनएचएस के मुताबिक ये कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी का साइड इफेक्ट होता है, जिसमें मुंह और आंत में सूजन आ जाती है और दर्द होने लगता है। म्यूकोसाइटिस में मुंह सूखना, छाले होना, मुंह से बदबू आना, खाने-पीने में कठिनाई, लूज मोशन, मल के साथ खून आना, कब्ज की समस्या हो सकती है।
हिना खान हुईं अमेरिका रवाना
आपको बता दें कि कीमोथैरेपी के बीच हिना खान अमेरिका रवाना हो गई हैं। कहा जा रहा है कि वह अपने इलाज के लिए अमेरिका गई हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान वह पिंक कलर का सूट पहने, सनग्लासेस लगाए दिखाई दी थीं।












Click it and Unblock the Notifications