Hina Khan Marriage: कैंसर के ट्रीटमेंट के बीच ही हिना खान ने कर ली शादी, हिंदू बॉयफ्रेंड से ऐसे किया निकाह
Hina Khan Marriage: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से काफी परेशान चल रही थीं। वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ने अपने सपनों के राजकुमार से शादी कर ली है।
कैंसर के ट्रीटमेंट के बीच हिना खान ने कर ली शादी
आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से हिना खान के कैंसर का ट्रीटमेंट चल रहा है। उनके 8 कीमोथेरेपी सेशन्स पूरे भी हो चुके हैं। इसी बीच अचानक ही उनकी शादी की खबर ने पूरी इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स हिना खान और उनके पति को बधाइयां दे रहे हैं।

4 जून को थामा हिंदू बॉयफ्रेंड रॉकी का हाथ
हिना खान इस समय अपने ब्राइडल लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आज यानी 4 जून 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर हिना खान ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। कैंसर के ट्रीटमेंट के बीच ही हिना खान ने अपने नए जीवन की शुरुआत कर ली है।
हिना खान का ब्राइडल लुक हुआ वायरल
शादी पर हिना खान ने जो ब्राइडल आउटफिट कैरी किया था उसकी जमकर तारीफ हो रही है। उनके इस स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि हिना खान ने बहुत ही सिंपल अंदाज में गुपचुप शादी की है जिसका पता उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से लगा है।
मनीष मल्होत्रा की साड़ी में नजर आईं हिना खान
-फिलहाल हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हिना ने अपनी शादी पर बेहद खूबसूरत ओपल ग्रीन रंग की रॉ सिल्क साड़ी पहनी है, जिसे बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
-हिना खान की ये साड़ी न केवल पारंपरिक भारतीय विरासत को दर्शा रही है, बल्कि इसकी सोने और चांदी के धागों की बुनाई में सदियों पुराने डिजाइनों की झलक भी मिल रही है। इसके साथ हिना ने हल्का गुलाबी स्कैलप्ड घूंघट कैरी किया था जो उनके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा रहा था।
-बारीक जरदोजी की कढ़ाई और गोटा डिटेलिंग ने साड़ी को रिच टेक्सचर और गहराई दे रखी थी। साड़ी के हल्के लाल बॉर्डर ने ट्रेडिशनल टच को और उभारा था जबकि ओपल ग्रीन रंग ने आउटफिट को एक मॉडर्न और एलिगेंट अपील दी थी। हिना खान ने अपने ब्राइडल लुक को मनीष मल्होत्रा कलेक्शन की जड़ाऊ ज्वैलरी के साथ ही कंप्लीट किया है, जिसमें चोकर, झुमके और मांग टीका शामिल है।
हिना खान की खास वेडिंग मेहंदी
हिना खान का मिनिमल मेकअप और क्लासिक हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा था। एक्ट्रेस ने अरेबिक स्टाइल मेहंदी लगाई थी, जिसमें कश्मीरी टच साफ दिखाई दे रहा था। उनकी मेहंदी हर किसी को काफी अलग और स्टाइलिश लग रही है। पैर के नीचे तलवे पर लगी मेहंदी भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। हिना खान की चुनरी पर हिना और रॉकी का नाम इंफिनिटी के साइन के साथ लिखा हुआ था।
गुपचुप तरीके से हुई हिना खान की शादी
-हिना खान और रॉकी जायसवाल की ये शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से हुई है। इस वेडिंग सेरेमनी को पर्सनल और इमोशनल अंदाज में आयोजित किया गया था। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हिना खान ने अपनी शादी को बहुत ही सिपंल रखा है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है।
-हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- दो अलग-अलग दुनियाओं से हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया। आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है। हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications