'प्लीज अल्लाह मुझे बचा लो', कैंसर के दर्द से तड़प रही हैं हिना खान, हुआ ऐसा हाल तो मांगी दुआ
Hina Khan Emotional Post: फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के चलते काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और उनका ट्रीटमेंट शुरू हो चुका है।
हिना खान के शरीर के दाग
हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमें उन्होंने अपने शरीर के दाग दिखाए थे जो ये साफ दर्शा रहे थे कि वह कीमोथेरेपी के किस दर्द से गुजर रही हैं। इसके अलावा हिना ने अपने बाल काटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

दर्द से तड़प रही हैं हिना खान
हिना खान ने एक वीडियो में बताया था कि वह कैंसर के बारे में सुनकर पहले काफी डर गई थीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है और वह इस जंग को जीतना चाहती हैं। उन्होंने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने का फैसला किया है। लेकिन अब भी वह दर्द से तड़प रही हैं।
हिना खान ने लिखा- प्लीज अल्लाह मुझे बचा लो
हिना खान सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना हेल्थ अपडेट दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है, जिससे जाहिर होता है कि वह बहुत ज्यादा दर्द में हैं। उन्होंने लिखा है- अल्लाह के सिवाय कोई आपके दर्द को दूर नहीं कर सकता। प्लीज अल्लाह, प्लीज, मुझे ठीक कर दो। इसके साथ उन्होंने इमोशनल इमोजी बनाया है और दुआ में हाथ उठाए हैं।
हिना खान ने बताया था कैसे चला कैंसर का पता
हिना खान ने हाल ही बताया था कि उन्हें कैंसर होने के बारे में कैसे पता चला था। 36 वर्षीय हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर बताया था कि वह अकसर बीमार रहने लगी थीं। वह लगातार बुखार से पीड़ित रहने लगी थीं।
हिना खान ने कहा था- मैं बीमार रहने लगी थी
हिना खान ने कहा था- मैं बीमार रहने लगी थी हिना खान ने बताया था कि वह हर रोज अपने काम पर जा रही थी लेकिन वह काफी ज्यादा बीमार रहने लगी थी। उन्हें बहुत थकावट महसूस होने लगी थी। ऐसे में वह मन लगाकर काम भी नहीं कर पा रही थीं। उनका काम प्रभावित हो रहा था।
'मेरा काम में मन नहीं लग रहा था'
हिना खान ने बताया कि वह बार बार बीमार हो रही थी। उन्हें लगातार बुखार हो रहा था। साथ ही उनका बीपी भी काफी लो हो गया था। उनके पूरे बदन में दर्द रहने लगा था। हिना खान ने बताया कि वह बार बार डॉक्टर से पास जा रही थीं। उनके कई टेस्ट किए जा रहे थे लेकिन कुछ भी सही से पता नहीं चल पा रहा था। उनका ट्रीटमेंट चल रहा था।
'कैंसर की बात सुनते ही मेरे होश उड़ गए थे'
वहीं हिना खान ने आगे बताया कि वह काफी सोच विचार के बाद एक बड़े डॉक्टर के पास अपने इलाज के लिए पहुंची थीं और उसी डॉक्टर ने उन्हें कैंसर का टेस्ट करने के लिए कहा था। कैंसर की बात सुनते ही हिना के होश उड़ गए थे। हालांकि हिना ने खुद को संभाला और कैंसर का टेस्ट करवाया। बाद में रिपोर्ट में पता चला कि हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है, वो भी तीसरे स्टेज का।












Click it and Unblock the Notifications