Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिना खान के पति हुए 'प्रेग्नेंट', बेबी बंप के साथ किया घर का सारा काम, वीडियो में दिखा कुछ ऐसा

Hina Khan Husband Rocky Jaiswal: कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहा शो 'पति पत्नी और पंगा' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शोबिज की फेमस जोड़ियां शो में एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देती नजर आ रही हैं। शो का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जोड़ियों को रिएलिटी चेक देना है।

शो में कुछ पति हुए 'प्रेग्नेंट'
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पति 'प्रेग्नेंट' नजर आ रहे हैं। इन पतियों को खास चैलेंज दिया गया है। पत्नियों को आराम करना है और पतियों को अल्टीमेट टेस्ट देना है। प्रेग्नेंट बनने का चैलेंज सुदेश लहरी, अविका गौर के मंगेतर मिलिंद चंदवानी, गीता फोगाट के पति पवन कुमार और हिना खान के पति रॉकी जायसवाल को मिला है।

Hina Khan Husband Rocky Jaiswal

फेक बेबी बंप लगाकर किया घर का सारा काम

-इन सभी को फेक बेबी बंप लगाकर घर का सारा काम करना है जैसे खाना बनाना, झाड़ू-पोंछा लगाना। इस दौरान मिलिंद चंदवानी ने बेबी के पेट में किक मारने का नाटक भी किया जिसे सुनकर अविका गौर खूब हंसने लगी थीं।

-फेक बेबी बंप के साथ काम करते हुए ये सभी लोग काफी फनी लग रहे थे। इन्हें बिजली के झटके भी दिए जाते हैं। ऐसे में सभी पतियों की चीख भी निकल जाती है। बेबी बंप के साथ सबसे ज्यादा परेशान हिना खान के पति रॉकी जायसवाल दिखाई दे रहे थे।

रॉकी जायसवाल की हुई ऐसी हालत

-वहीं जब रॉकी जायसवाल को बिजली का झटका दिया जाता है तो वह सबसे ज्यादा जोर से चिल्लाते हैं। ऐसे में रॉकी की हालत देखकर हिना खान कूदने लगती है। वो कहती हैं- देखो एक औरत को कितनी तकलीफ होती है।

-आपको बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल ने 4 जून 2025 को शादी की थी। उनकी शादी ने लोगों को हैरान कर दिया था। जानकारी के अनुसार हिना खान साल 2024 से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और इस जानलेवा बीमारी के ट्रीटमेंट के बीच में ही उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+