Hina Khan Honeymoon: पति रॉकी संग हनीमून पर गोवा पहुंचीं हिना खान, शेयर की ऐसी तस्वीरें

Hina Khan Rocky Jaiswal Honeymoon: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने जब से शादी की है, तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल हिना खान ने कैंसर के ट्रीटमेंट के बीच ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है।

हिना खान को हुआ है ब्रेस्ट कैंसर
ऐसे में लोग हिना खान और उनके पति रॉकी को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। आपको बता दें कि हिना खान साल 2024 से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और मुंबई में उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा है।

Hina Khan Honeymoon

हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी

हालांकि हिना खान ने खुद बताया था कि उनके 8 कीमीथेरेपी सेशन्स पूरे हो चुके हैं लेकिन उनका दर्द अभी भी कम नहीं हुआ है। इन सबके बीच गत 4 जून 2025 को हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। ये शादी बहुत ही प्राइवेट तरीके से हुई थी।

पति संग हनीमून पर गोवा पहुंचीं हिना खान

-वहीं शादी के बाद अब हिना खान पति संग हनीमून पर पहुंची हैं। आपको बता दें कि शादी के तुरंत बाद एक्ट्रेस काम पर भी लौट गई थीं। ऐसे में वह उस समय हनीमून पर नहीं जा सकी थीं लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल लिया है और वह पति रॉकी जायसवाल के साथ गोवा पहुंची हैं।

-जानकारी के अनुसार हिना खान और रॉकी जायसवाल इस वक्त गोवा में अपना हनीमून मना रहे हैं। दोनों शादी के 15 दिन बाद हनीमून पर गए हैं। हिना खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए हैं।

हनीमून की तस्वीरें हुईं वायरल

-हिना खान की फोटोज इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में आपको हनीमून की झलकियां देखने को मिलेंगी। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर 4 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह कभी फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं तो कभी गोवा के बीच पर दिखाई दे रही हैं।

-वहीं एक तस्वीर में हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ ड्रिंक इन्जॉय करती भी दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- चियर्स टू लाइफ। इसके अलावा एक फोटो में हिना खान झूले पर बैठी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वाइट कलर का कोअर्ड सेट पहना हुआ है। वहीं नो मेकअप लुक और बिना विग के वह काफी क्यूट लग रही हैं।

पति रॉकी ने दबाए थे हिना खान के पैर

वहीं इससे पहले हिना खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें पति रॉकी जायसवाल उनके पैर दबाते नजर आ रहे थे। हिना के इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है और इस पर जमकर प्यार बरसाया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने हिना खान के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+