शूटिंग के बीच में हिना खान की बिगड़ी तबीयत, नहीं ले पा रही हैं सांस, 16 घंटे लगातार काम करने से हुई ऐसी हालत

Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान को लेकर इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शूटिंग के बीच में ही उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई है। उन्हें हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर बताया है कि वो न तो शांति से खाना खा पा रही हैं और न ही रात में सांस ले पा रही हैं।

हिना खान की तबीयत हुई खराब
अपनी दमदार एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस हिना खान टीवी का एक जाना माना चेहरा हैं। वह इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इस दौरान उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई है। हिना खान ने खुद अपने फैंस को बताया है कि उन्हें मास्क पहनकर सोना पड़ रहा है। ढेर सारी दवाइयां भी खानी पड़ रही है।

hina khan

लगातार 16 घंटे से शूटिंग कर रही हैं हिना खान
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर कई सारी स्टोरीज शेयर की हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि वो एक समय का खाना भी ठीक से नहीं खा पा रही हैं और जब खाना खाने बैठती हैं तो वह उस पर ध्यान भी नहीं दे पाती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह लगातार 16 घंटे से शूटिंग कर रही हैं और उन्हें सही से समय नहीं मिल पा रहा है कि सुकून से बैठकर खाना भी खा सकें।

पूरी रात मास्क पहनकर सो रही हैं हिना खान
इसके साथ ही हिना खान ने बताया है कि इन दिनों उन्हें पूरी रात मास्क पहनकर सोना पड़ रहा है। वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही हैं। इसलिए उन्होंने फैंस से उनकी सेहत के लिए दुआ करने की गुजारिश की है। हिना ने ढेर सारी दवाइयों की फोटो शेयर करते हुए बताया है कि वह दिन में 16 घंटे शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने अपनी इन स्टोरीज के कैप्शन में लिखा है- बस ज्यादा कुछ नहीं।

ईद के खास मौके पर शेयर किया था वीडियो
आपको बता दें कि हिना खान ने ईद के खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया था और फैंस को ढेर सारी बधाई दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और गला बहुत बुरी तरह से खराब हो गया है। हिना शूटिंग कर रही थीं, इसलिए वह उसी लुक में नजर आईं। उनके माथे पर सिंदूर लगा हुआ था। जानकारी के अनुसार हिना खान जल्द ही पंजाबी मूवी 'शिंदा शिंदा नो पापा' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+