'मेरे लिए मंदिर गए, दरगाह गए, दुआ मांगी', कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का पोस्ट पढ़ रो देंगे आप

Hina Khan Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर तरफ एक्ट्रेस को लेकर चर्चा हो रही है। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और उनका ट्रीटमेंट शुरू हो चुका है।

मुश्किल समय से गुजर रही हैं हिना खान
इसी बीच जहां हिना खान का कीमोथेरेपी का पहला सेशन हो गया है, वहीं एक्ट्रेस के फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। अपने स्टाइल और अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान इस समय काफी मुश्किल समय से गुजर रही हैं।

hina khan

हिना खान के फैंस ने मांगी दुआ
हिना खान के कैंसर की खबर को सुनकर उनके परिवारवालो, दोस्तों से लेकर एक्ट्रेस के फैंस भी काफी मायूस हो गए थे। हालांकि इस मुश्किल समय में हिना खान के साथ हर कोई खड़ा दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ हिना खान इस बीमारी का डटकर सामना कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए दुआएं मांगते नजर आ रहे हैं।

हिना खान ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
हिना खान के कई फैंस जहां एक्ट्रेस की सलामती के लिए मंदिर जा रहे हैं तो कुछ दरगाह जाकर दुआ मांग रहे हैं। अब फैंस से मिले इतने प्यार को लेकर हिना खान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने फैंस का शुक्रिया अदा कर रही हैं।

हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एकसाथ कई स्टोरीज शेयर की हैं। इसमें उन्होंने लिखा है- सभी को नमस्कार, सबसे पहले, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे आप सभी से इतना प्यार मिला और ईमानदारी से कहूं तो, मुझे नहीं पता कि मैं इसके लायक हूं भी हो या नहीं।

'मेरे दिल को प्यार से भर दिया है'
हिना खान ने आगे लिखा है- आपकी दया ने सचमुच मेरे दिल को प्यार से भर दिया है। टीचर, डॉक्टर, एंटरटेनमेंट बिजनेस से लेकर पत्रकार और बाकी सभी लोगों के प्यार और आशीर्वाद मेरे पास आए हैं। आप में से कई लोग तो मुझे जानते भी नहीं हैं, बहुत लोगों को तो पता ही नहीं था कि मैं कौन हूं, फिर भी आप ने मेरे लिए दुआएं मांगी।

'किसी ने मेरे लिए पूजा की, तो कोई दरगाह गया'
हिना खान ने अपनी स्टोरी में लिखा है- मेरा व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम मैसेजेस से भरा हुआ है। भगवान आप सबसे मुझे बहुत सारा प्यार मिला है। जब भी मुझे समय मिलता है, मैं आप में से हर एक को जवाब देने की पूरी कोशिश कर रही हूं, लेकिन ये मुश्किल लगता है और इसमें लंबा समय लग सकता है। कुछ लोग मेरे लिए मंदिर गए तो कुछ ने दरगाह जाकर मेरे लिए दुआ मांगी है। इस प्यार को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। मेरे लिए आप वो आशीर्वाद हैं जिन्हें मैं हाथ जोड़कर गिनती हूं।

'मैं ये सब शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं'
हिना खान ने लिखा है- दुनिया के हर कोने से आपका प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। मैं उन सभी छोटी-छोटी चीजों के लिए बहुत आभारी हूं जो आप मेरे लिए कर रहे हैं। मैं वास्तव में ये सब शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। ये सब मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आप सब लोग हमेशा के लिए मेरे दिल में हो। आप सभी को ढेर सारा प्यार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+