'मां की दुनिया लुट रही थी, पर मुझे कसकर पकड़ रखा था', हिना खान ने शेयर की ऐसी फोटो, देखकर कांप जाएगी रूह

Hina Khan Cancer: टीवी से लेकर फिल्म और वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। खबर है कि हिना खेन ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं और उनकी कीमोथेरेपी सेशन शुरू हो चुका है।

हिना खान के शरीर पर दाग
हिना खान ने अपने शरीर के दाग दिखाए वहीं कीमो के पहले सेशन के बाद हिना खान ने अपने शरीर के दाग भी लोगों को दिखाए हैं। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिस पर उनकी बॉडी में कुछ जले हुए निशान साफ नजर आ रहे हैं।

Hina Khan Cancer

'मां ने मुझे कसकर गले लगा लिया'
हिना खान ने कैंसर के बारे में जानने के बाद अपनी मां की प्रतिक्रिया को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह अपनी मां को कसकर गले लगाती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा है- एक मां का दिल अपने बच्चों को प्यार और आराम देने के लिए दुख और दर्द का सागर पी सकता है।

'मुझे दर्द भूलने का तरीका मां ने बताया'
हिना खान ने आगे लिखा है- यही वह दिन था जब मेरी मां को मेरे कैंसर की खबर मिली थी, उन्हें जो सदमा लगा था उसको मैं बयां नहीं कर सकती लेकिन उन्होंने मुझे कसकर पकड़ा और मुझे दर्द भूलने का तरीका बताया। ये एक एक महाशक्ति होती है जो हर मां के पास होती है। कैंसर की बात को सुनकर उनकी दुनिया भी ढह रही थी, फिर भी उन्होंने मुझे अपनी बाहों में जगह दी और मरी हिम्मत बढ़ाई।

हिना खान ने दिया हेल्थ अपडेट
इससे पहले हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को ये बताया था कि कैसे उन्हें अपनी इस बीमारी का पता चला था। हिना खान ने बताया था कि वह हर रोज अपने काम पर जा रही थी लेकिन वह काफी ज्यादा बीमार रहने लगी थी। उन्हें बहुत थकावट महसूस होने लगी थी। ऐसे में वह मन लगाकर काम भी नहीं कर पा रही थीं। उनका काम प्रभावित हो रहा था।

'मेरा काम में मन नहीं लग रहा था'
हिना खान ने बताया था कि वह बार बार बीमार हो रही थी। उन्हें लगातार बुखार हो रहा था। साथ ही उनका बीपी भी काफी लो हो गया था। उनके पूरे बदन में दर्द रहने लगा था। हिना खान ने बताया कि वह बार बार डॉक्टर से पास जा रही थीं। उनके कई टेस्ट किए जा रहे थे लेकिन कुछ भी सही से पता नहीं चल पा रहा था। उनका ट्रीटमेंट चल रहा था।

'कैंसर की बात सुनते ही मेरे होश उड़ गए थे'
वहीं हिना खान ने आगे बताया था कि वह काफी सोच विचार के बाद एक बड़े डॉक्टर के पास अपने इलाज के लिए पहुंची थीं और उसी डॉक्टर ने उन्हें कैंसर का टेस्ट करने के लिए कहा था। कैंसर की बात सुनते ही हिना के होश उड़ गए थे। हालांकि हिना ने खुद को संभाला और कैसंकर का टेस्ट करवाया। बाद में रिपोर्ट में पता चला कि हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है, वो भी तीसरे स्टेज का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+