बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान ने लगाए मेकर्स पर गंभीर आरोप, सलमान खान के शो के बारे में लिखी ऐसी बात
कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क के बाद घर और बाहर दोनों जगह विवाद खड़ा हो गया है। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को लॉकर की चाबियां दी गई थीं, जिनके अंदर उन सदस्यों की तस्वीरें थीं जिन्हें वे नॉमिनेट करना चाहते थे।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने इस नॉमिनेशन प्रोसेस पर खुलकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अगर यह फिक्स्ड नॉमिनेशन था तो सबसे पहले किसे भेजा गया? क्या बॉक्स खुलने के बाद पीछे से तस्वीर बदली जा रही थी?" हिना ने आगे लिखा, "हमें क्या पता, जनता जानना चाहती है। दुख की बात है कि शो ने अपना चार्म खो दिया है। शुभरात्रि।"
दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
हिना के इस बयान के बाद फैंस भी मेकर्स पर धांधली के आरोप लगाने लगे। एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान! मैंने भी यही सोचा था, फ्रेम बदलना मुश्किल नहीं है।" दूसरे यूजर ने कहा, "यह नॉमिनेशन पूरी तरह से तय था, शायद हर कार्ड एक जैसा था और मेकर्स ने तस्वीरें बदल दीं।"
इस हफ्ते के नॉमिनेटेड सदस्य
इस हफ्ते गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, बसीर अली और नेहल चुडासमा नॉमिनेशन में हैं। पिछले हफ्ते दिवाली स्पेशल एपिसोड के कारण कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था। ट्रेंड्स के मुताबिक, प्रणित मोरे या नेहल चुडासमा में से किसी एक के घर से बाहर होने की संभावना है। पिछले हफ्ते दिवाली की वजह से शो में एलिमिनेशन नहीं हुआ था। ऐसे में अब शो में एलिमिनेशन मजेदार होने वाला है। लेकिन नए प्रोमो में देखकर ऐसा लग रहा है कि नेहल और फरहाना की दोस्ती में दरार आ गई है। वहीं, घरवालों के निशाने में एक बार फिर तान्या मित्तल आ गई हैं। घरवालों के सामने तान्या की असलियत भी सामने आ गई है। ऐसे में तान्या को नेहल ने धमकी भी दी है कि वो इस घर में सुकून से नहीं रह पाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications