रैंप वॉक करते हुए हिना खान के साथ हुआ ऐसा कांड, कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस के साथ सरेआम हुआ ये सब
Hina Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से ही काफी परेशान चल रही हैं। हिना खान को ब्रेस्टक कैंसर है और वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि हिना खान का ट्रीटमेंट कल रहा है और वह कीमोथेरेपी के 8 सेशन्स पूरे भी कर चुकी हैं।
हिना खान ने किया रैंप वॉक
हिना खान अपनी इस जानलेवा बीमारी से बड़ी ही हिम्मत के साथ जंग लड़ रही हैं। बीमारी का इलाज कराते हुए भी हिना खान अपना काम करती नजर आ रही हैं। हाल ही में हिना खान ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हिना खान दो बार गिरने से बची थीं
वीडियो में देखा जा सकता है कि रैंप वॉक करते हुए हिना खान दो बार गिरने से बची थीं लेकिन उन्होंने अपनी ड्रेस को बहुत अच्छे से संभाला और पूरा वॉक कंप्लीट किया। एक्ट्रेस का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
हिना खान ने वायरल वीडियो का दिया जवाब
दरअसल हिना खान का पैर कपड़े में अटकने से वह स्टेज पर लड़खड़ा गई थीं। उनकी हालत देख फैंस भी डर गए थे। हालांकि हिना ने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया और अपने अंदाज में चलती हुई नजर आईं। हिना खान ने अब इस वायरल वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हिना खान ने कॉन्फिडेंस के साथ खुद को संभाला
-आपको बता दें कि हिना खान के पैर में ड्रेस अटकने के बावजूद, वह हर पल मुस्कुराती दिखीं। उन्होंने हर बार अपना बैलेंस बनाए रखा और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ती रहीं। जब उन्होंने खुद को संभाला और आगे बढ़ीं, तो ऑडियन्स भी उनके लिए चियर करने लगे थे जिससे वह डरी नहीं। हिना के फैंस ने भी उनकी खूब तारीफ की है।
-वहीं इस घटना को लेकर हिना खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा- मेरा आउटफिट रास्ते में आ रहा था लेकिन आप सब लोग इतना चियर कर रहे थे कि मैं वापस गई और मैंने वापस से शुरू किया। मुझे डर नहीं लग रहा था।
हिना खान के लुक की हो रही है तारीफ
आपको बता दें कि रैंप वॉक करते हुए हिना खान का लुक बहुत ही बढ़िया लग रहा था। उन्होंने ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ हैवी कढ़ाई वाली जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनका लुक और ज्यादा अच्छा लग रहा था। हिना ने अपने लुक को सिल्वर ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया था। उन्होंने मांगटीका, नेकलेस और ब्रेसलेट पहना था।












Click it and Unblock the Notifications