हिना खान के लिए बेहद मुश्किल थे अस्पताल में बीते 15-20 दिन, बयां किया दर्द, कहा-'निशान आए और मैंने...'

Hina Khan Latest Post: टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। बावजूद इसके एक्ट्रेस इस मुश्किल वक्त में खुद को मजबूत बनाया हुआ है। फिलहाल हिना धीरे-धीरे कैंसर से रिकवर कर रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपडेट्स साझा करती हैं।

हाल ही में हिना खान ने अपनी बालकनी से सर्दी का आनंद लेते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं और अपनी यात्रा पर विचार किया। एक्ट्रेस ने लिखा, "पिछले 15-20 दिन मेरे लिए इस यात्रा में सबसे कठिन थे, शारीरिक और मानसिक रूप से। घाव आए, और मैंने उन्हें बिना डर के सामना किया।"

Hina Khan

हिना खान ने आगे लिखा, "आखिरकार, मैं उन असहनीय शारीरिक और मानसिक ट्रामा से कैसे हार मान सकती थी, जिनसे मुझे गुजरना पड़ा मैंने इससे लड़ाई की, और अभी भी कर रही हूं। सारे दर्द और बहुत कुछ को सहने के लिए, मुझे सकारात्मकता का संतुलन बनाए रखना पड़ा, जानबूझकर मुस्कान के साथ, यह उम्मीद करते हुए कि असली खुशी स्वाभाविक रूप से उसके बाद आएगी। और ऐसा हुआ भी।"

हिना खान ने लिखा, "यह मेरा संदेश है खुद के लिए और आप सभी के लिए... जीवन सिर्फ यह कहने से नहीं चलता कि यह चलता है, हमें हर रोज़, ऐसी परिस्थितियां होने के बावजूद विकल्प देखने पड़ते हैं। आशा है कि आप अपने जीवन की लड़ाइयों से निपटने के लिए उतनी ही ताकत पाएंगे। आशा है कि हम सभी विजयी बने रहें!"

हिना खान के फैंस इस पोस्ट पर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "मजबूत रहो क्वीन।" एक और फैन ने कहा, "आप एक प्रेरणा हैं।" एक ने लिखा, 'आप शेरनी हो और जल्द ही कैंसर की जंग से जीतोगी।' एक अन्य ने लिखा, 'आप हम सभी के लिए प्रेरणा हो।'

जून में हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपने स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा किया था। हालांकि, हिना ने अपने फैंस को यह आश्वासन दिया कि वह "ठीक हैं"। अपनी घोषणा में, उन्होंने बताया कि उनका उपचार पहले ही शुरू हो चुका है और सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। अपने इलाज के दौरान, हिना खान ने कभी भी इसका असर अपने काम पर नहीं होने दिया। वह फैशन वीक में भाग लेती रहीं, रियलिटी शो में नजर आती रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+