कैंसर से जूझ रही हिना खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर कही ऐसी बात, कश्मीर में मनाया वेकेशन और फिर

Hina Khan On Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से इस समय पूरा देश सदमे में है। हमले में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पर्यटकों की मौत पर इस समय पूरा देश गुस्से से उबल रहा है।

हिना खान ने आतंकी हमले पर दिया ऐसा रिएक्शन
वहीं आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस आतंकी हमले को लेकर गुस्से में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी एक्ट्रेस हिना खान का भी दिल टूट गया है। हिना खान ने सोशल मीडिया पर लोगों को बताया है कि वह हाल ही में कश्मीर से मुंबई लौटी हैं।

Hina Khan

कश्मीर में वेकेशन के लिए पहुंची थीं हिना खान

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने लोगों को बताया है कि पिछले कुछ समय से वह अपनी बीमारी की रिकवरी के लिए कश्मीर में ही रह रही थीं। वह अपने परिवार वालों के साथ वेकेशन पर थीं। हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- पहलगाम, क्यों क्यों क्यों?' इसके साथ ही उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी शेयर किया है।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भी कश्मीर में थे

दूसरी तरफ टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम भी हमले से एक दिन पहले तक कश्मीर में ही मौजूद थे। वह दोनों अपने बेटे के साथ वहां छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। वहीं 22 अप्रैल 2025 (मंगलवार) की सुबह ही वो लोग कश्मीर से रवाना होकर दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया कि वो और उनकी फैमिली पूरी तरह से सुरक्षित है।

दीपिका कक्कड़ ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात

दीपिका कक्कड़ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- हैलो, आप सभी को हमारी बहुत चिंता हो रही थी। हम सभी सुरक्षित हैं, बिल्कुल ठीक हैं। आज ही सुबह में हम कश्मीर से निकल गए थे और दिल्ली सुरक्षित पहुंच गए हैं। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

बॉलीवुड सेलेब्स ने की हमले की निंदा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की अक्षय कुमार, संजय दत्त, अनुपम खेर, कमल हासन, सोनू सूद, रवीना टंडन जैसे कई सेलेब्स ने कड़े शब्दों में निंदा की है। अनुपम खेर ने सरकार से आतंकियों को सबक सिखाने की गुजारिश की है। हीं संजय दत्त ने कहा है कि हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला

आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसारन घाटी में एक आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने वहां मौजूद पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं, जिसमें अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और कई घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+