कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का फिर छलका दर्द, कहा- 'ये भी गुजर जाएगा', आखिर क्या हुई बात
Hina Khan Breast Cancer: फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। जब से हिना खान ने अपने फैंस को बताया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, तब से लोग उनकी सलामति की दुआ मांग रहे हैं।
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना खान
आपको बता दें कि हिना खान ने अपने फैंस को यह दुखद खबर सुनाते हुए कहा था कि इस समय वह बिल्कुल ठीक हैं और उनका इलाज शुरू हो चुका है। इसके बाद एक्ट्रेस को फैंस और कई सेलेब्स ने भी हिम्मत दी थी।

इंस्टाग्राम पर किया था गंभीर बीमारी का खुलासा
हिना खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी के बारे में बताकर हर किसी को हैरान कर दिया था लेकिन एक्ट्रेस ने इस दौरान हिम्मत से काम लिया।
हिना खान मजबूती के साथ डटी हुई हैं
इस दुख की घड़ी में भी हिना खान मजबूती के साथ बीमारी के सामने डटी हुई हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी पर फिर से एक खास नोट लिखा है। ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी हिना खान का हौंसला कम नहीं हुआ है। कैंसर का शिकार होने के बाद भी वह काफी स्ट्रॉन्ग बनी हुई हैं। उन्होंने अब कहा है कि वह इस बीमारी से जीत जाएंगी। ये समय भी गुजर जाएगा।
हिना खान ने लिखा- ये भी गुजर जाएगी
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- ये भी गुजर जाएगा। इस इंस्टा स्टोरी के बैकग्राउंड में रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' का गाना 'कर हर मैदान फतेह' बज रहा है। इसके जरिए एक्ट्रेस कहना चाह रही है कि, वह अपनी ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी में जीतकर आएंगी।
हिना ने शेयर की थी ऐसी पोस्ट
हिना खान ने गत 28 जून 2024 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- मैं सभी अफवाहों को एड्रेस करना चाहती हूं। मैं अपने फैंस और जो मुझसे प्यार करते हैं और केयर करते हैं उन्हें कुछ जरूरी न्यूज देना चाहती हूं कि मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर हुआ है।
'मैं मजबूत और दृढ़ निश्चयी हूं'
हिना खान ने आगे लिखा था- इस चैलेंजिंग बीमारी के बावजूद मैं सभी को ये बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत, दृढ़ निश्चय और इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हूं। मेरा इलाज शुरू हो गया है। मैं इससे लड़ने के लिए जो जरूरी है वो सबकुछ करने के लिए तैयार हूं।
'अपना प्यार और दुआएं जरूर भेजें'
हिना खान ने अपनी पोस्ट में लिखा था- मैं अपने फैंस से इस समय में प्राइवेसी और रिस्पेक्ट की रिक्वेस्ट कर रही हूं। मैं आपके प्यार की तारीफ करती हूं। इस नेगेटिव जर्नी में आपके पर्सनल एक्सपीरियंस और सपोर्टिव सजेशन मेरे लिए पूरी दुनिया है। मेरी फैमिली और मैं पूरी तरह से पॉजिटिव हैं। हमें उम्मीद है कि मैं इससे बाहर निकलूंगी। कृपया आपका प्यार और दुआएं भेजें।












Click it and Unblock the Notifications