5 कीमोथेरेपी सेशन्स के बाद हिना खान की हुई ऐसी हालत, वीडियो शेयर कर बताया अपना दर्द
Hina Khan: फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हिना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपनी इस बीमारी के बारे में बताया था।
हिना खान का नया वीडियो
हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी इस गंभीर बीमारी के इलाज से जुड़ी सारे अपडेट्स फैंस को दे रही हैं। ऐसे में जब भी वह सोशल मीडिया से दूर चली जाती हैं तो उनके फैंस परेशान हो जाते हैं। फिलहाल उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि 5वें कीमोथेरेपी सेशन के बाद उनकी हालत कैसी है।

5वें कीमोथेरेपी के बाद हिना खान का हाल
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बता रही हैं कि उनके 5वें कीमोथेरेपी का सेशन हो गया है और अभी भी 3 सेशन्स बाकी हैं। इस दौरान उन्हें बहुत दर्द से गुजरना पड़ता है। इस भयानक दर्द के चलते ही वह सोशल मीडिया से भी दूर हो जाती हैं। वह रिकवर होने की कोशिश कर रही हैं।
'कई दिन बहुत मुश्किल भरे बीतते हैं'
हिना खान ने इस वीडियो के जरिए अपने फैंस को बताया है कि इस बीमारी में कई दिन बहुत मुश्किल भरे बीतते हैं। ऐसे में जब वह ठीक होती हैं तो तुरंत सोशल मीडिया के जरिए लोगों से कनेक्ट हो जाती हैं। लेकिन कई टाइम पर उन्हें बहुत दर्द होता है और तबीयत बहुत खराब होती है। ऐसे में वह अकेले रहना पसंद करती हैं।
हिना खान ने मुंडवा लिए हैं बाल
हिना खान ने आगे कहा- फिलहाल मैं ठीक महसूस कर रही हूं इसलिए मैंने ये वीडियो बनाकर आप लोगों के लिए शेयर किया है। आपको बता दें कि 36 साल की हिना खान पहले भी कई वीडियोज शेयर कर चुकी हैं। कैंसर में बाल झड़ जाते हैं, इसलिए उन्होंने अपने बालों को पहले ही मुंडवा दिया और अब वो विग लगाती हैं। हिना ने लोगों की अपील की है कि वह उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications