शादी के एक महीने बाद ही हिना खान-रॉकी के बीच शरू हुई अनबन? एक्ट्रेस ने लिखा- 'एकतरफा प्यार', मची सनसनी
Hina Khan: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी दमदार एक्टिंग और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में हिना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है।
हिना खान और रॉकी जायसवाल का नया वीडियो
शादी के बाद से हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल सोशल मीडिया पर साथ में कई मजेदार वीडियोज और फोटोज पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। कभी रॉकी के साथ हिना का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, तो कभी दोनों के बीच की नोकझोंक भी फैंस को पसंद आ रही है।

वीडियो में छलका हिना खान का इमोशन
-इस बार हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने एकतरफा प्यार का दर्द बयां किया है। हिना खान ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह पुराने गाने 'तड़पाओगे, तड़पा लो' पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं।
-इस वीडियो में हिना खान लाइट ब्लू सूट पहने हुए नजर आ रही हैं और उनकी आंखों का एक्सप्रेशन उनके जज्बात बखूबी बयां कर रहा है। वीडियो के कैप्शन में हिना खान ने लिखा है- ठुकराओगे? ठुकरा लो...एकतरफा प्यार में महिला।
-वहीं वीडियो में हिना खान कहती दिख रही हैं- तड़पाओगे, तड़पा लो, हम तड़प-तड़प कर भी तुम्हारे गीत गाएंगे। ठुकराओगे, ठुकरा लो, हम ठोकर खाकर भी तुम्हारे दर पर आएंगे।
हिना खान के वीडियो ने मचाया हंगामा
-हिना खान के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस उनकी एक्टिंग, एक्सप्रेशन और अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों ने हिना खान के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए हैं। हर बार की तरह इस बार भी हिना का वीडियो फैंस के दिल में उतर गया है।
-हिना खान का ये नया वीडियो न सिर्फ उनके फैंस को एंटरटेन कर रहा है बल्कि ये भी साबित कर रहा है कि वो सोशल मीडिया पर अपने इमोशंस और एक्टिंग टैलेंट के जरिए कैसे लोगों का दिल जीतना जानती हैं। रॉकी और हिना की जोड़ी अब ऑनस्क्रीन भी देखने को मिलेगी, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
शादी के बाद पहली बार शो में दिखेगी रॉकी-हिना की जोड़ी
-आपको बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल ने गत 4 जून 2025 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। अभी उनकी शादी को दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, और दोनों अब एक साथ एक रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' में नजर आने वाले हैं।
-इस शो में हिना खान और रॉकी जायसवाल की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को दिलचस्प टास्क के जरिए परखा जाएगा। साथ ही हिना खान जल्द ही टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' में भी नजर आएंगी, जहां उनके पति रॉकी जायसवाल शेफ के रूप में अपने कुकिंग टैलेंट का जलवा दिखाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications