बॉलीवुड इंडस्ट्री से फिर आई बुरी खबर, Himesh Reshammiya के परिवार में छाया मातम

Himesh Reshammiya Father dies: बॉलीवुड के मशूहर सिंगर हिमेश रेशमिया को लेकर काफी दुखद खबर सामेन आ रही है। दरअसल, एक्टर के पिता और म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिकक, बुधवार को रात 8:30 बजे उनका निधन हुआ। एक्टर के पिता की उम्र 87 साल थी।

हिमेश रेशमिया के पिता का निधन
विपिन को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कथित तौर पर उन्हें सांस लेने में तकलीफ और उम्र से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स से जूझना पड़ रहा था। परिवार की करीबी दोस्त वनिता थापर ने ईटाइम्स से इस खबर की पुष्टि की। वनिता ने कहा कि हां, उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। वे कोकिलाबेन में थे और आज रात 8.30 बजे उनका निधन हो गया।

Himesh Reshammiya

इस अस्पताल में चल रहा था इलाज
विपिन रेशमिया के निधन के समय मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। विपिन और उनके आस-पास के लोगों के बीच गहरे प्यार और सम्मान का रिश्ता था। थापर ने आगे की बातचीत में रेशमिया परिवार के साथ अपने बॉन्ड पर भी बातचीत की।

क्या बोलीं वनिता?
उन्होंने बताया कि मैं एक फैमिली फ्रेंड हूं। परिवार की तरह। मैं उन्हें तब से पापा कहती थी, जब वे टीवी सीरियल बना रहे थे। इसके बाद में, वे एक म्यूजिक डायरेक्टर बन गए, और फिर हिमेश ने उनके नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया। हम दोनों के बीच बहुत करीबी रिश्ता है।

विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को जुहू में किया जाएगा। संगीत इंडस्ट्री के दिग्गज लोग और कुछ करीबी इसमें शामिल होंगे। फिलहाल विपिन रेशमिया के निधन से सभी लोग काफी दुखी हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+