Himesh Reshammiya Birthday: सुपरहिट गानों से हिमेश रेशमिया ने चलाया युवाओं पर जादू, जानें कुल संपत्ति और कमाई
Himesh Reshammiya Birthday: बहुत ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अनोखी गायिकी, एक्टिंग और डायरेक्शन से अपनी खास जगह बनाने वाले हिमेश रेशमिया आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हिमेश रेशमिया छोटे पर्दे पर सिंगिंग रियलिटी शोज में अक्सर जज की भूमिका निभाते नजर आते हैं। अपनी गायकी और म्यूजिक से हर किसी का दिल जीत चुके हिमेश रेशमिया ने अपने करियर में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन आखिरकार उन्हें सफलता हाथ जरूर लगी है।
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से हिमेश रेशमिया ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि सलमान खान की कई फिल्मों में हिमेश रेशमिया ने अपना संगीत दिया है जो हमेशा सुपरहिट साबित हुआ है। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से डायरेक्शन में अपनी किस्मत आमाई। ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल न हुई हो लेकिन मूवी के सारे गाने सुपरहिट हुए थे।

हिमेश रेशमिया का 50वां जन्मदिन
इसके बाद हिमेश रेशमिया म्यूजिक के मामले में काफी सक्सेसफुल साबित हो गए थे। अपने करियर को आगे बढ़ाते हुए हिमेश रेशमिया ने कड़ी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है। आज हिमेश रेशमिया अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।
हिमेश रेशमिया की कुल संपत्ति
caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार हिमेश रेशमिया करीब 75 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। हिमेश रेशमिया एक महीने में 50 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं। वह सालभर में करीब 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं। हिमेश रेशमिया को बॉलीवुड इंडस्ट्री का मल्टीटास्कर कहा जाता है। वह म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर, एक्टर, टीवी शोज के जज और फिल्मों के डायरेक्टर भी हैं।
म्यूजिक कंपोज करने के लिए 2 करोड़ रुपए की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिमेश रेशमिया फिल्मों का म्यूजिक कंपोज करने के लिए 2 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं। फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए वह 3 से 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा फिल्मों में एक गाना गाने के लिए वह 15 से 20 लाख रुपये तक वसूलते हैं। इसके साथ साथ वह टीवी रियलिटी शोज में जज बनने के लिए भी मोटी रकम चार्ज करते हैं।
हिमेश रेशमिया का आलीशान घर और कार कलेक्शन
हिमेश रेशमिया मुंबई में एक आलीशान घर में रहते है। ये घर बहुत ही लग्जीरियस है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घर की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही उनके पास मुंबई में अपना म्यूजिक स्टूडियो भी है। आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया को लग्जरी और रॉयल गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज की कार है जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसके अलावा उनके पास ऑडी और फॉर्चूनर जैसी गाड़ियां भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications