Himesh Reshammiya Birthday: जानें सड़कों पर ऑटो दौड़ा चुके हिमेश रेशमिया कितने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
हिमेश रेशमिया ने जब सिंगिंग शुरू की थी तो वह नाक से गाना गाते थे जिस वजह से वह जमकर ट्रोल भी हुए थे। लेकिन उन्होंने सफलता हासिल की और अपनी काबिलियत की वजह से करोड़ों की संपत्ति के मालिक बने।
मुंबई,

पापा की वजह से बने सिंगर
आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया हमेशा से ही सिंगर नहीं बल्कि एक्टर बनना चाहते थे। 'आशिक बनाया आपने' और 'झलक दिखला जा' जैसे सुपरहिट गीत गाने वाले हिमेश सिर्फ अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए ही गायक बने। दरअसल हिमेश के पिता चाहते थे कि उनका बेटा बड़ा सिंगर बने। हिमेश ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और उनका पहला एलबम ''आप का सुरूर जबरदस्त हिट साबित हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज भी ये इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एलबम माना जाता है।

शूटिंग के लिए जर्मनी ले गए थे भारतीय ऑटो
हिमेश रेशमिया ने साल 2007 में फिल्म 'आप का सुरूर' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। खबर है कि हिमेश जर्मनी की सड़कों पर इंडियन ऑटो दौड़ा चुके हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए हिमेश जर्मनी में इंडियन ऑटो लेकर गए थे। सिर्फ ऑटो ही नहीं बल्कि ड्राइवर भी इंडिया से ले गए थे। इस सीन को शूट करने के लिए साल 2007 में करीब 75 लाख रुपए खर्च हो गए थे।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हिमेश
लग्जरी और स्टाइलिश लाइफ जीने के शौकीन हिमेश रेशमिया पहले भारतीय हैं जिन्होंने लंदन के वेंबले स्टेडियम में परफॉर्म किया है। करीब 24 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हिमेश म्यूजिक वीडियो और लाइव शो से शानदार कमाई करने वाले सेलेब्रिटी हैं। हिमेश के नेटवर्थ की बात करें तो वह करीब 75 करोड़ के मालिक हैं। हिमेश के पास करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां हैं। इनका एच आर नामक म्यूजिक स्टूडियो भी है। हिमेश गाने के साथ-साथ स्टेज शो से भी बहुत अच्छी कमाई करते हैं।

सलमान खान ने हिमेश को दिलवाया था ब्रेक
हिमेश रेशमिया ने साल 1998 में फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से बतौर म्यूजिक डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। कहते हैं कि हिमेश के पापा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक फिल्म के लिए साइन किया था, जो किसी वजह से बन ही नहीं पाई थी। उसके बाद सलमान ने ही हिमेश को ब्रेक दिवलाया था। हिमेश को बतौर म्यूजिक डायरेक्टर साल 2003 में फिल्म 'तेरे नाम' से सफलता मिली। हिमेश रेशमिया ने 120 से अधिक गानों को कंपोज किया है और 800 से अधिक गाने गाए हैं।
दो शादियां कर चुके हैं हिमेश
हिमेश रेशमिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी पहली वाइफ कोमल रेशमिया को तलाक देकर सोनिया कपूर के साथ शादी कर ली थी। पहली पत्नी कोमल से साल 1995 में शादी हुई थी। दोनों का साल 2016 में तलाक हो गया। उसके बाद हिमेश ने साल 2018 में अपनी नई गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications