'मजहब का मजाक मत बनाओ',आसिम रियाज से धर्म की वजह से हिमांशी खुराना ने तोड़ा रिश्ता, हुईं ट्रोल

Asim Riaz Himashi Khurana Breakup: बिग-बॉस 13 शो के दौरान आसिम रियाज और हिमांशी खुराना रिलेशनशिप में आए थे। शो के बाद दोनों ने एक दूसरे को लगभग 4 साल तक को डेट किया। एक्ट्रेस ने बताया दोनों के अलग-अलग धर्म होने की वजह से ऐसा फैसला लेना पड़ा। उनके इस पोस्ट के बाद आसिम के फैंस उन्हें ट्रोल करने में लगे हैं।

हिमांशी खुराना ने 6 नवंबर 2023 को पोस्ट शेयर कर अपना ब्रेकअप कंफर्म किया। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, "हाँ, हम लोग अब साथ में नहीं हैं। जितना भी हमने साथ में समय बताया वो बहुत बढ़िया था लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है। हमारा सफर बहुत बढ़िया था और अब हम जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। अपने अलग-अलग धर्मों का सम्मान करते हुए अपनी धार्मिक मान्यताओं के मद्देनजर हम अपना प्रेम कुर्बान कर रहे हैं। हमारे मन में एक दूसरे के खिलाफ कुछ नहीं है। आपसे अनुरोध है हमारी निजता का सम्मान करें।"

himanshi khurana

इसके अलावा हिमांशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में ब्रेकअप के बाद दिल का हाल बयान किया। उन्होंने लिखा, "हमने प्रयास किया... पर हमें हमारी जिंदगी के लिए कोई समाधान नहीं मिला... आप एक दूसरे को प्यार करते हो लेकिन किस्मत आपका खुशी से साथ नहीं देती... कोई नफरत नहीं है बस प्यार है.... इसे परिपक्व निर्णय कहते हैं।" हालांकि बाद में हिमांशी ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की ब्रेकअप की खबर पढ़ने के बाद उनके तमाम फैंस शॉक रह गए। वहीं कुछ ने हिमांशी को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू किया। आसिम से धर्म की वजह से अलग होने को लेकर लोग उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "जब आपने 4 साल पहले प्यार किया जब नहीं लगा था आपको धर्म का... अब फेम मिल गया तो अलग मजहबों का टैग लगा दिया।" इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये सब प्यार करने से पहले सोचना चाहिए था।' हालांकि ब्रेकअप की खबरों पर अब तक आसिम रियाज की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+