शूटिंग के दौरान हिमांशी खुराना की बिगड़ी तबीयत, नाक से निकला खून, अस्पताल में भर्ती

Himanshi Khurana Hospitalised: हिमांशी खुराना को तेज बुखार हो गया है और नाक से खून निकलने के चलते उन्हें रोमानिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

himanshi khurana

Himanshi Khurana Hospitalised: पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई है। खबर है कि हिमांशी खुराना अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म 'फत्तो दे यार बड़े ने' के लिए शूटिंग कर रही थी। इसी दौरान उनकी नाक से खून आने लगा था। आपको बता दें कि हिमांशी खुराना को तेज बुखार हो गया है जिसके बाद उन्हें रोमानिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल हिमांशी खुराना रोमानिया में माइनस 7 डिग्री सेल्सियस में शूटिंग कर रही थीं, जिस वजह से उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई है।

हिमांशी खुराना के नाक से निकला खून

हिमांशी खुराना के नाक से निकला खून

हिमांशी खुराना अपनी फिल्म 'फत्तो दे यार बड़े ने' के एक सीक्वेंस की शूटिंग रोमानिया में कर रही थीं। इस सीन की शूटिंग के लिए उन्हें बारिश में भीगना था। आपको बता दें कि रोमानिया में इस समय काफी ठंडा मौसम है और ऐसे में वह बीमार हो गईं और उन्हें तेज बुखार हो गया। बुखार के बाद उनकी नाक से भी खून आने लगा। हालांकि इसके बाद भी हिमांशी ने शूटिंग जारी रखी थी लेकिन बाद में उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

बिग बॉस के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं हिमांशी

बिग बॉस के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं हिमांशी

आपको बता दें कि हिमांशी खुराना कुछ समय पहले ही एक चैट शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने बताया था बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थीं। उन्होंने चैट शो में बताया था- जब मैं बिग बॉस में गई, तो सभी ने सोचा कि अब मेरा जीवन बदलने वाला है, लेकिन यह सच नहीं था। वहां की नेगेटिविटी के कारण मैं डिप्रेशन में चली गई थी। इससे बाहर आने के लिए मुझे दो साल लग गए।

दीपिका पादुकोण के गाने पर हिमांशी ने किया था डांस

कुछ दिनों पहले हिमांशी खुराना ने फिल्म 'पठान' के हालिया रिलीज गाने 'बेशर्म रंग' के स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश की थी। सोशल मीडिया यूजर्स को उनका डांस भी बिल्कुल पसंद नहीं आया था। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे थे। लोगों ने हिमांशी की इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए थे।

लोगों को हिमांशी का डांस नहीं आया पसंद

एक सोशल मीडिया यूजर ने उनके डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा था- हिमांशी जी सच में अच्छा नहीं लग रहा है। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा था- दूसरों को ही कॉपी करो, खुद का कुछ नहीं करना इन्हें। वहीं एक शख्स ने लिखा था- डांस आता नहीं और चलीं मैडम डांस करने।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

जानकारी के अनुसार हिमांशी खुराना पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम्स में नजर आती हैं। इसके अलावा हिमांशी खुराना बेहतरीन सिंगर भी हैं। वह 'जीत जाएंगे जहां', 'साड्डा हक', 'लेदर लाइफ', 'अफसर' कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब जल्द ही वह पंजाबी फिल्म 'फत्तो दे यार बड़े ने' में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+